{"_id":"69e279cf14e98344860c86de","slug":"teachers-should-educate-children-with-love-dr-vineeta-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-104195-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दुलार के साथ दें बच्चों को शिक्षा : डॉ. विनीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दुलार के साथ दें बच्चों को शिक्षा : डॉ. विनीता
Fri, 17 Apr 2026 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
रिठौरा। विकास खंड बिथरी चैनपुर के कंपोजिट विद्यालय नत्थू रमपुरा में शुक्रवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया और नवनिर्मित बाल वाटिका कक्ष का लोकार्पण किया। विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि कायाकल्प योजना से विद्यालयों की स्थिति सुधरी है। डॉ. विनीता ने शिक्षकों से बच्चों को माता-पिता की तरह दुलारकर शिक्षा देने की सलाह दी। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों और उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हरेंद्र पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार सिंह, ग्राम प्रधान वीरपाल, प्रधानाध्यापक गुले राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन