फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teachers beat third grade employees in tug of war

रस्साकशी में शिक्षकों ने तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को हराया

Sat, 13 Feb 2021 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Teachers beat third grade employees in tug of war
MJP Rohilkhand university

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर खेल प्रतियोगिताएं शुरू
विज्ञापन

कबड्डी में तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की टीम रही विजेता

बरेली। महात्मा ज्योतिबा फले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के 46वें स्थापना दिवस पर शुक्रवार से तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। शिक्षकों, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बीच हो रहे खेलकूद में पहले दिन दौड़, रस्साकशी और कबड्डी की प्रतियोगिताएं हुईं। रस्साकशी में शिक्षकों की टीम ने तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की टीम को हराया।
कुलपति प्रो. केपी सिंह, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडे, परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह और क्रीडा सचिव डॉ. आलोक श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय के स्टेडियम में खेलों का शुभारंभ किया। सभी खेलो में शिक्षकों, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने पूरे उत्साह से हिस्सा लिया। रस्साकशी में शिक्षकों की टीम विजयी रही। तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की टीम उपविजेता रही। 50 वर्ष से कम आयु वर्ग की सौ मीटर दौड़ में संजीव कुमार प्रथम, डॉ. विमल कुमार-द्वितीय, आदित्य प्रकाश तीसरे स्थान पर रहे। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की दौड़ में राज मणि प्रथम, ब्रजपाल द्वितीय, जगत देव तीसरे स्थान पर रहे। दो सौ मीटर दौड में 50 वर्ष से कम आयु वर्ग में डॉ. विमल कुमार प्रथम, संतोष कुमार-द्वितीय, डॉ. रश्मि रंजन तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में ब्रजपाल प्रथम, राजमणि द्वितीय, जगत देव तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

कबड्डी का यूं रहा परिणाम

कबड्डी में शिक्षकों, तृतीय श्रेणी और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की टीमों ने हिस्सा लिया। सबसे पहले चतुर्थ और तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की टीमों में मुकाबला हुआ। इसमें तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की टीम विजयी रही। दूसरा मैच शिक्षकों और तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की टीम के बीच खेला गया। इसमें भी तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed