फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teacher's son hangs himself

शिक्षक के बेटे ने फंदा लगाकर जान दी

Wed, 26 Aug 2020 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Teacher's son hangs himself
demo photo - फोटो : demo photo

नवाबगंज से आए पिता ने बहू और ससुरालवालों पर लगाए आरोप
विज्ञापन

प्रेमविवाह के बाद से अलग रह रहा था, ससुर बोले- हमारा कोई दोष नहीं

बरेली। सुरेश शर्मा नगर में किराये पर रह रहे नवाबगंज निवासी शिक्षक के बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह शादी के बाद से ही परिवार से अलग सुरेश शर्मा नगर में पत्नी और बेटे के साथ रहता था। पिता का आरोप था कि बेटे ने प्रेम विवाह किया था। बहू और ससुर ने बेटे को उनसे अलग करा दिया। अब बंटवारा और जमीन हड़पना चाहते थे। इन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। ससुर ने आरोपों को नकार दिया।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर तितली निवासी रामकरन शिक्षक हैं और नवाबगंज की आदर्श नगर कॉलोनी में रहते हैं। उनका 27 वर्षीय बेटा विनोद कुमार अपनी पत्नी वंदना और दो साल के बेटे के साथ सुरेश शर्मा नगर में किराये पर रहता था। वह प्राइवेट नौकरी करके अपनी गृहस्थी चला रहा था। बीती रात वह किसी समय दरवाजे के ऊपर लगे कुंडे से बंधे गमछे के सहारे फंदे पर लटक गया। पत्नी ने यह हाल देखकर शोर मचा दिया। जब तक उसे नीचे उतारा गया उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद पिता रामकरन ने बताया कि विनोद ने पांच साल पहले प्रेमविवाह किया था। इसके बाद भी वह निभाते रहे। लेकिन विनोद के ससुर पीलीभीत के बरखेड़ा थाने के गांव पंढरी खमरिया निवासी धर्मपाल व बहू ने ऐसे हालात बना दिए कि विनोद को उनसे अलग होना पड़ा। विनोद काफी समय से किराये पर रह रहा था। उन्होंने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि विवाह के बाद से ही पत्नी और ससुर विनोद पर मकान व जमीन में हिस्सा मांगने का दबाव डालते थे। उन्हें शक है कि ससुरालवालों ने ही उसकी हत्या कर आत्महत्या का रूप दे दिया है। वहीं, विनोद के ससुर धर्मपाल ने इन आरोपों को खारिज किया। कहा कि ऐसी कोई बात नहीं थी। शादी भी सबकी सहमति से की गई थी। विनोद की अपने परिवार से नहीं बनती थी इसलिए वह अलग हुआ था। उनकी इसमें कोई भूमिका नहीं है। उसने जान क्यों दी? इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed