फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teacher Murder: Video shared on Facebook after husband's murder, make success a compulsion

शिक्षक हत्याकांडः पति की हत्या के बाद फेसबुक पर शेयर किया वीडियो, कामयाबी को अपनी मजबूरी बना लो

Thu, 29 Oct 2020 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
Teacher Murder: Video shared on Facebook after husband's murder, make success a compulsion
शिक्षक पति की हत्यारोपी पत्नी विनीता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

आरोपी विनीता को अब फेसबुक पर ही मिल रही लानत-मलामत, पुलिस को अब तक नहीं मिला कोई सुराग

विज्ञापन
बरेली। शिक्षक पति अवधेश कुमार की घर में अपनी आंखों के सामने हत्या कराने और फिर खुद उनकी लाश अपनी गाड़ी में ले जाकर फिरोजाबाद में दफन करने के बाद भी विनीता उर्फ बिंदु किस कदर बेफिक्र थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हत्या के अगले ही दिन उसने अपने फेसबुक एकाउंट पर ‘कामयाबी को अपनी मजबूरी बना लो’ टाइटल का एक वीडियो शेयर किया था। यह वीडियो उस नेटवर्किंग कंपनी के प्रमोशन के लिए था जिसमें वह खुद काम करती थी। अब इसी वीडियो के नीचे कमेंट बॉक्स में लोग उसकी लानत-मलामत कर रहे हैं, हालांकि अब वह फेसबुक पर सक्रिय नहीं है।
अवधेश कुमार की हत्या 12 अक्तूबर को उनके कर्मचारी नगर स्थित घर में ही की गई थी। इसी रात विनीता उनकी लाश अपनी गाड़ी की पिछली सीट पर डालकर फिरोजाबाद ले गई थी जहां नारखी इलाके में उनके पैतृक गांव के पास ही एक खेत में उसे दफन करा दिया गया था। दिल हिला देने वाले इस घटनाक्रम से गुजरने के बाद भी विनीता पूरी तरह बेफिक्र थी। शायद उसे यह भी यकीन था कि अवधेश की हत्या का भेद नहीं खुलने वाला। इसीलिए उसने अगले दिन 13 अक्तूबर को रात सवा नौ बजे अपनी कंपनी के प्रमोशन के लिए एक वीडियो फेसबुक पर शेयर किया। हालांकि इसके बाद वह ऑफलाइन हो गई। अब अवधेश के रिश्तेदार विनीता की इसी पोस्ट पर कमेंट कर उसे भला-बुरा कह रहे हैं।
विज्ञापन

एक रिश्तेदार ने उसे बच न पाने की चेतावनी देते हुए पुलिस के सामने सरेंडर करने को कहा तो दूसरे ने उसके लिए सम्मानजनक संबोधन पर आपत्ति जताई है। अवधेश के चचेरे भाई रविंद्र जादौन ने अपने फेसबुक एकाउंट पर सभी हत्यारोपियों के फोटो का कोलॉज बनाकर डाला है और लोगों से इनके बारे में कोई भी सूचना मिलते ही पुलिस को देने की अपील की है। कई लोगों ने विनीता की तलाश के लिए उसका फोटो शेयर करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर चीकू का लिया बी वारंट, अब रिमांड के लिए अर्जी देगी

इज्जतनगर पुलिस ने सुपारी लेकर अवधेश कुमार की हत्या करने वाले हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह उर्फ चीकू का बुधवार को फिरोजाबाद की अदालत से बी वारंट हासिल कर लिया। इसके बाद उसे बरेली लाने का रास्ता साफ हो गया। पुलिस के मुताबिक उसके बरेली आने के बाद उसके रिमांड के लिए यहां की अदालत में अर्जी दी जाएगी। पुलिस को चीकू से कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों के साथ हत्या में शामिल और लोगों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।

पड़ोसियों ने बताया.. हत्या की रात घर के अंदर खड़ी की गई थी कार

अवधेश के अंतिम संस्कार के बाद उनकी मां अन्नपूर्णा देवी और भाई रमेश सिंह बुधवार को बरेली पहुंचे और घर के आसपास के लोगों से बातचीत की। थाना इज्जतनगर जाकर इंस्पेक्टर केके वर्मा से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भी आग्रह किया। इस दौरान पड़ोसियों से उन्हें कई अहम जानकारी भी मिलीं। पड़ोसियों ने बताया कि आम तौर पर विनीता की लाल रंग की टीयूवी हमेशा घर के बाहरी हिस्से में सड़क पर खड़ी होती थी मगर 12 अक्तूबर की रात गाड़ी को घर के अंदरूनी हिस्से में ले जाकर खड़ा किया गया था। रात करीब दो बजे गाड़ी घर से निकली तब भी पड़ोस के लोगों को अटपटा लगा लेकिन अगले दिन विनीता घर लौट आई तो उन्होंने इस पर गौर नहीं किया।

फिरोजाबाद में आरोपियों की तलाश जारी

विनीता और उसके परिवार के लोग अभी तक फरार हैं। इज्जतनगर थाने की पुलिस टीम दरोगा प्रवीण कुमार के नेतृत्व में अब भी फिरोजाबाद में उन्हें तलाश कर रही है। पुलिस तमाम रिश्तेदारियों में इनकी तलाश कर चुकी है। सभी के मोबाइल स्विच ऑफ हैं।

सुपारी लेकर शिक्षक की हत्या करने के आरोपी हिस्ट्रीशीटर चीकू का बी वारंट बुधवार को फिरोजाबाद कोर्ट से मिल गया है। अब उसे जमानत नहीं मिल पाएगी। उसे बरेली लाकर बाकी आरोपियों के बारे में पूछताछ करने के लिए कोर्ट में रिमांड की अर्जी दी जाएगी। - श्वेता यादव, सीओ थ्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed