फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tax wasooli

नगर निगम को डेढ़ करोड़ का चूना

Thu, 05 Mar 2015 01:56 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 05 Mar 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
 विमको माचिस फैक्ट्री को टैक्स में भारी छूट देकर नगर निगम को डेढ़ करोड़ से ज्यादा के राजस्व का चूना लगाने का मामला सामने आया है। सीबीगंज की माचिस फैक्ट्री को फायदा पहुंचाने के लिए नगर निगम अफसरों ने 55 एकड़ कवर्ड एरिया को दरकिनार करते हुए अनावासीय और आवासीय एरिया पर सर्किट रेट से आठ गुना से कम टैक्स रेट पर मामला निपटा दिया। मेयर ने नगर आयुक्त से पूरे मामले की जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

विमको माचिस फैक्ट्री पर 12 मई 2005 को वार्षिक टैक्स 9859530 रुपये निर्धारित किया गया था। ये टैक्स फैक्ट्री के आवासीय और अनावासीय दोनों पर अलग-अलग था। विमको मैनेजर ने इस टैक्स निर्धारण पर न्यायालय में लघु वाद दायर किया। 16 फरवरी 2008 को न्यायालय ने विमको मैनेजर का वाद स्वीकार करते हुए नगर आयुक्त बरेली को फैक्ट्री की संपत्ति का वार्षिक कर मूल्यांकन दोबारा करने के आदेश दिए।  तत्कालीन नगर आयुक्त ने विमको फैक्ट्री की संपत्ति की दोबारा जांच कराई। इसमें फैक्ट्री के 55 एकड़ भूखंड क्षेत्र पर निर्माण मूल्य 63054600 रुपये निकला। फैक्ट्री भवन की खुली भूमि 32204 वर्ग मीटर को अनावासीय कर निर्धारण में शामिल करने के बाद इसका मूल्यांकन 600 रुपये प्रति वर्ग मीटर से किया गया जबकि डीएम के सर्किल रेट के हिसाब से इस जमीन का मूल्य पांच हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर था। इससे फैक्ट्री पर जल और गृह कर की 1030995 रुपये वार्षिक राशि कम हो गई। अप्रैल 2004 से  मार्च 2014 तक फैक्ट्री पर ब्याज और अतिरिक्त ब्याज छोड़कर 1 करोड़ 30 लाख, नौ हजार 950 रुपये की वसूली नहीं की गई। तीन जुलाई 2013 को तत्कालीन नगर आयुक्त अबरार अहमद के हस्ताक्षर से फैक्ट्री को सर्किट रेट, ब्याज और अतिरिक्त ब्याज में भारी छूट देकर नए सिरे से मात्र 4000862 रुपये टैक्स का निर्धारण कर दिया गया। इससे नगर निगम को मूल टैक्स के अलावा ब्याज और अतिरिक्त ब्याज मिलाकर 1.5 करोड़ से ज्यादा के राजस्व का नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन


‘विमको माचिस फैक्ट्री को नियम विरुद्ध छूट देकर 1.5 करोड़ से ज्यादा के राजस्व की हानि पहुंचाई गई। नगर आयुक्त को मामले की जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।’ डा. आईएस तोमर, मेयर 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed