फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   tax wasooli

पुरानी दरों से ही होगी टैक्स वसूली

Sat, 21 Feb 2015 01:25 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 21 Feb 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पिछले साल सितंबर में नगर निगम बोर्ड ने टैक्स की दरें कम करने का प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजा था। शासन ने नगर आयुक्त को ही टैक्स की विसंगतियों पर निर्णय लेने के निर्देश दिए थे। इस पर नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव ने उप नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई थी। कमेटी ने लक्ष्य से कम टैक्स वसूली देखते हुए पुरानी दरों से टैक्स वसूलने की संस्तुति की।
अब करदाताओं को चालू वित्तीय वर्ष में अपने इलाके के सर्किल रेट के आधार पर गृह, सीवर और जलकर पुरानी दरों से चुकता करना होगा। इस निर्णय से 92 हजार से ज्यादा करदाताओं को राहत मिलेगी। 31 मार्च के बाद टैक्स चुकाने वाले करदाताओं से 12 प्रतिशत ब्याज वसूला जाएगा। वित्तीय वर्ष 2015-16 से टैक्स की दरें पुनरीक्षित होंगी। जिन लोगों ने नई दरों से बिल जमा कर दिया था, उनकी अतिरिक्त धनराशि अगले वित्तीय वर्ष के टैक्स में समायोजित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि अप्रैल 2014 से नगर निगम ने शहर में टैक्स की बढ़ी दरें लागू कर दी थीं। आवासीय और कामर्शियल में अचानक छह से आठ गुना ज्यादा टैक्स बिल मिलने से करदाता परेशान होने लगे। टैक्स वसूली भी लक्ष्य से काफी कम रही। बढ़ी दरों पर टैक्स वसूली में नए घपले सामने आ रहे हैं। कर्मचारी नगर में बढ़ी दरों से कर वसूली के घपले में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर को निलंबित तक किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
‘कमेटी की रिपोर्ट पर नगर आयुक्त ने चालू वर्ष में कर वसूली पुरानी दरों से ही करने के आदेश दिए हैं। टैक्स वसूली पर करदाता भ्रम में थे। अब करदाता अपना टैक्स जल्दी अदा करें। टैक्स न जमा करने वाले करदाताओं से 31 मार्च के बाद 12 प्रतिशत की दर से ब्याज भी वसूला जाएगा।’ ईश शक्ति कुमार सिंह, उप नगर आयुक्त नगर निगम

कर वसूली ब्योरा (आंकड़े लगभग में)
शहर में कुल करदाता - 92 हजार  
कामर्शियल करदाता - 6.5 हजार
वार्षिक कर वसूली लक्ष्य - 49 करोड़
अब तक कर वसूली -  15 करोड़ से कम (अनुमानित)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed