{"_id":"6a9db0fa4002dd80c1089aaf","slug":"tableaux-were-the-center-of-attraction-in-the-procession-bareilly-news-c-4-bly1015-961179-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शोभायात्रा में झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शोभायात्रा में झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
Sun, 06 Sep 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। श्री हरि मंदिर के 66वें भक्ति वार्षिक महोत्सव के तहत रविवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व आयोजित इस मांगलिक यात्रा में महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश उठाए।
पठानकोट से आए कथावाचक अतुल कृष्ण शास्त्री महाराज ने रथ पर विराजमान होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। शोभायात्रा में बैंड-बाजे और भगवान श्री राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। व्यासपीठ से अतुल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से वर्तमान और भविष्य दोनों संवर जाते हैं।
कलयुग में केवल प्रभु का नाम स्मरण करने मात्र से ही मुक्ति के द्वार खुल जाते हैं और मौत का भय समाप्त हो जाता है। इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, रेनू छाबड़ा, कंचन अरोड़ा, अश्विनी ओबेरॉय, संजय आनंद, गोविंद तनेजा आदि मौजूद रहे।