फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   System overloaded... 180 transformers blew up in 14 days

Bareilly News: सिस्टम ओवरलोड... 14 दिन में 180 ट्रांसफार्मर फुंके

Sun, 15 Jun 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
System overloaded... 180 transformers blew up in 14 days
बरेली। गर्मियों के सीजन में शहर को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के लिए 700 करोड़ की लागत से कराए गए कार्यों का धरातल पर असर नहीं दिख रहा है। जून में तापमान 40 डिग्री के पास पहुंचने के साथ ही बेहिसाब कटौती होने लगी है। ओवरलोड सिस्टम के चलते शहर में एक और जिले में औसतन 12 ट्रांसफार्मर रोजाना फुंक रहे हैं। रोजाना सैकड़ों मीटर बंच केबल जल रहा है। आलम यह है कि फीडरों के भार को विभाजित करना पड़ रहा है। इससे उपभोक्ता बेहिसाब कटौती का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में 2.50 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को 24 उपकेंद्रों के जरिये बिजली आपूर्ति की जाती है। पिछले साल गर्मियों के सीजन में बिजली कटौती के कारण हाहाकार की स्थिति रही। उपकेंद्रों में तोड़फोड़ के साथ ही कर्मचारियों की पिटाई और डीएम आवास तक का घेराव किया गया।
विज्ञापन

इस बार ऐसा न हो इसके लिए अक्तूबर 2024 से काम शुरू कराए गए। अब तक 700 करोड़ से ज्यादा खर्च हो चुके हैं, लेकिन तापमान बढ़ने के साथ हालात फिर से बिगड़ रहे हैं। एक से 14 जून तक शहर में 17 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किला, शाहदाना, हरूनगला, जगतपुर, चौपुला, मिशन कंपाउंड, सुभाषनगर, सिविल लाइंस द्वितीय व तृतीय, महानगर, डीडीपुरम, कोहाड़ापीर और कुतुबखाना इलाकों में सबसे ज्यादा समस्या है। ट्रांसफार्मर फुंकने और बंच केबल जलने की स्थिति में आठ से 10 घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो रही। शनिवार को भी शहर के कई इलाकों में यही हालात रहे।
नवादा शेखान, कटरा चांद खां, आजाद नगर, कर्मचारी नगर, बीडीए कॉलोनी, सीबीगंज, पुराना रोडवेज, कुंवरपुर, रुकुमपुर, बमनपुरी, बिहारीपुर, सुनारों वाली गली, पंजाबपुरा, केला बाग, कानून गोयान, जागृति नगर, सर्वोदय नगर, आनंद विहार, परसाखेड़ा, स्लीपर रोड आदि इलाकों में शनिवार को उपभोक्ताओं ने कटौती का सामना किया। संवाद


------

दावा : पिछले साल से कम फुंके ट्रांसफार्मरविद्युत निगम के अधिकारियों का दावा है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल लाइन लॉस कम हुआ है। ट्रांसफार्मर फुंकने से होने वाली क्षति भी 90 लाख तक घटी है। बिजली आपूर्ति की स्थिति में सुधार हुआ है। अधिशासी अभियंता 11 केवी एलटी लाइन वर्टिकल सुरेंद्र गौतम ने बताया कि कुछ इलाकों में समस्या है उसे दूर किया जा रहा है। पिछले साल के मुकाबले कम ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed