{"_id":"5d8409238ebc3e01656e8700","slug":"swami-chinmayanand-return-to-ashram-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से आश्रम लौटे चिन्मयानंद, मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टरों के पैनल की देखरेख में चल रहा था इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से आश्रम लौटे चिन्मयानंद, मेडिकल कॉलेज के तीन डॉक्टरों के पैनल की देखरेख में चल रहा था इलाज
Fri, 20 Sep 2019 04:32 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 20 Sep 2019 04:32 AM IST
विज्ञापन
स्वामी चिन्मयानंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वामी चिन्मयानंद की तबीयत गुरुवार दोपहर तक ठीक नहीं रही। डॉक्टरों ने हार्ट में दिक्कत के कारण केजीएमसी लखनऊ ले जाने की सलाह दी लेकिन शाम पौने पांच उन्होंने खुद की हालत में सुधार बताया और आयुर्वेदिक इलाज की बात कहकर अपने सेवादार के साथ आश्रम लौट आए।
विज्ञापन
चिन्मयानंद को बुधवार शाम करीब पांच बजे हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर अंबुज यादव के नेतृत्व में तीन डॉक्टरों का पैनल उनका उपचार कर रहा था। देर रात हालत में मामूली सुधार हुआ था लेकिन गुरुवार सुबह उनका शुगर लेबल और ब्लड प्रेशर बढ़ गया। उनका अल्ट्रासाउंड कराया गया और जांच के लिए ब्लड सैंपल भी लिया गया।
विज्ञापन
हालत में सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें हायर सेंटर रेफर किए जाने की तैयारी कर दी गई। पीआरओ पूजा पांडेय के अनुसार एसआईटी की सूचना पर बुधवार को डॉक्टरों की टीम आश्रम में उनके इलाज को भेजी गई थी। इसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर, डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि स्वामी चिन्मयानंद के हार्ट में दिक्कत बताई गई और लखनऊ केजीएमसी ले जाने की सलाह दी गई लेकिन वह बोले- मेरा इलाज आयुर्वेदिक तरीके से होगा। यह कहते हुए खुद यहां से चले गए।