फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Swami chinmayanand health news admitted in medical college hospital

स्वामी चिन्मयानंद की हालत गंभीर, कराया गया ब्लड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड

Thu, 19 Sep 2019 02:36 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Prachi Priyam Updated Thu, 19 Sep 2019 02:36 PM IST
विज्ञापन
Swami chinmayanand health news admitted in medical college hospital
स्वामी चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर स्थित एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों से घिरे स्वामी चिन्मयानंद की स्थिति गुरुवार को भी गंभीर बनी हुई है। बरेली के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती चिन्मयानंद का इलाज डॉक्टर अंबुज यादव की टीम कर रही है।

विज्ञापन


गुरुवार को उनका अल्ट्रासाउंड कराया गया और ब्लड सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेज दिया गया। बता दें कि बुधवार शाम चिन्मयानंद की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें प्राइवेट वार्ड नंबर आठ में रखा गया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि धारा 164 से तहत छात्रा के कलमबंद बयान दर्ज किए जाने के बाद सोमवार देर शाम स्वामी चिन्मयानंद की हालत अचानक बिगड़ गई थी। रात करीब आठ बजे मेडिकल कॉलेज और प्राइवेट डॉक्टरों की टीम आश्रम में उनके आवास दिव्य धाम पहुंची और उपचार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उस समय मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर और फिजीशियन डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया था कि स्वामी चिन्मयानंद की डायबिटीज, कोलस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर की दवाएं पहले से चल रही थीं। उन्हें चार दिन से लूज मोशन होने के कारण कमजोरी भी आ गई थी। उनका ब्लड प्रेशर लो था। 

हालांकि देर रात उनकी हालत स्थिर हो गई थी, लेकिन बुधवार शाम फिर से तबि.त बिगड़ गई। वहीं स्वामी पर आरोप लगाने वाली छात्रा ने बयान दर्ज होने के बाद भी दुष्कर्म का केस नहीं बढ़ाए जाने पर कहा कि चिन्मयानंद बच्चा बन कर बीमार होने का नाटक कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed