{"_id":"5f3adad48ebc3e3ca9062b80","slug":"suspected-death-of-married-woman-bareilly-news-bly4165622138","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सुभाषनगर की एक विवाहिता की रविवार देर रात मौत हो गई। ससुराल वालों ने जहर खाकर आत्महत्या की बात कही तो वहीं विवाहिता के मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम में जहर के संकेत मिलने के बाद विसरा सुरक्षित कर लिया गया है।
फरीदपुर क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी नन्हेलाल ने बताया कि उनकी बेटी की शादी वर्ष 2016 में सुभाषनगर क्षेत्र की बीडीए कॉलोनी निवासी सोनू मिश्रा से हुई थी। शादी के बाद पति और अन्य ससुराल वाले दहेज में बाइक व तीन लाख रुपयों की मांग पूरी न होने पर अक्सर बेटी को प्रताड़ित करते थे। उनके मुताबिक, रविवार दोपहर तीन बजे सोनू ने कॉल कर बेटी के जहर खा लेने की सूचना दी। वह तुरंत परिचितों के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर में लक्ष्मी का शव पड़ा है। घर में सिर्फ सोनू और उसकी मां थे। परिवार के अन्य लोग मौजूद नहीं थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने के चलते बेटी के पति व अन्य ने जहर देकर उसकी हत्या कर दी। सुभाषनगर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।