{"_id":"659b03487f3847026901ac68","slug":"super-lions-won-manona-cup-by-defeating-kcc-hatra-aonla-news-c-183-1-sbly1007-2092-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मनौना कप पर सुपर लाइंस क्रिकेट टीम सैदपुर का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मनौना कप पर सुपर लाइंस क्रिकेट टीम सैदपुर का कब्जा
Mon, 08 Jan 2024 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
आंवला। मनौना कप सीजन चार के फाइनल मुकाबले में रविवार को केसीसी हतरा को हराकर सैदपुर सुपर लायंस की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार मोहम्मद वसीम और बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार जैनुल अंसारी को मिला।
फाइनल मुकाबले में केसीसी हतरा टीम के कप्तान अब्दुल रहीम खान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। सैदपुर सुपर लायंस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 230 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीसी हतरा की टीम 16 ओवर में 169 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विजेता टीम की ओर से हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए मोहम्मद वसीम ने 76 रन बनाए और दो विकेट लिए। मोहम्मद सलमान खान ने सात छक्के की मदद से 63 रन बनाए। केसीसी हतरा के मोहम्मद असद उर्फ होल्डर ने हैट्रिक के साथ चार विकेट लिए। विजेता टीम को मुख्य अतिथि डॉक्टर जीराज यादव ने ट्रॉफी दी। आयोजक अंकित गोस्वामी ने सभी का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर राज कमल चौहान, प्रदीप शर्मा, आशीष पाठक, सूरज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -
क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
बिशारतगंज। कस्बे में रविवार को चेयरमैन मोहम्मद ताज उर्फ लाल मियां कुरैशी व रविंद्र विक्रम एडवोकेट ने क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। आयोजक समिति के संयोजक बृजेश आजाद ने बताया कि उद्घाटन मुकाबला करेली व सहासा गांव की टीम के बीच खेला गया। जिसमें करेली ने जीत हासिल की। इस मौके पर गुलजार हुसैन, मुनेंद्र गौतम, आदेश मौर्य, मुजाहिद, खेमपाल, इशरत आदि मौजूद रहे। संवाद