{"_id":"699f63f1e7448a4cbb00e3b3","slug":"sunita-became-the-president-of-the-instructor-welfare-organization-bareilly-news-c-4-vns1074-833235-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सुनीता बनीं अनुदेशक कल्याण संगठन की अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सुनीता बनीं अनुदेशक कल्याण संगठन की अध्यक्ष
Thu, 26 Feb 2026 02:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश परिषदीय अनुदेशक कल्याण संगठन की बैठक नगर क्षेत्र स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय अरुण नगला द्वितीय में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से नगर क्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सुनीता यादव को अध्यक्ष चुना गया। जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन सागर के विशेष सहयोग से संपन्न हुई बैठक का संचालन शिव कुमार ने किया। संगठन के विस्तार के लिए अर्चना यादव को उपाध्यक्ष, हिमा सक्सेना को सचिव, सुनयना शर्मा को मंत्री और शिव कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रियदर्शिनी पांडेय, गुफराना, सुषमा शर्मा और मंजू आर्या को मनोनीत किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष सुनीता यादव ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगी और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगी।
विज्ञापन