{"_id":"66eb7f418c542f2a240d5d57","slug":"sugar-mill-is-not-paying-is-meeting-expenses-by-taking-loan-on-interest-bareilly-news-c-4-bly1015-483879-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चीनी मिल नहीं दे रही भुगतान, ब्याज पर कर्ज लेकर पूरे कर रहे खर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चीनी मिल नहीं दे रही भुगतान, ब्याज पर कर्ज लेकर पूरे कर रहे खर्चे
विज्ञापन
बरेली। विकास भवन में आयोजित किसान दिवस में बुधवार को बकाया गन्ना मूल्य का मुद्दा छाया रहा। किसानों ने बताया कि चीनी मिल की ओर से भुगतान न मिलने के चलते महंगी ब्याज दरों पर कर्ज लेकर जरूरी खर्चे पूरे करने पड़ रहे हैं। जिला गन्ना अधिकारी को घिरता देख डीएम ने हस्तक्षेप करके मौके पर मौजूद बहेड़ी चीनी मिल के जीएम से शेड्यूल लेकर इसी के हिसाब से भुगतान करने के लिए कहा। ऐसा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
किसान राकेश गंगवार ने बताया कि बकाये का भुगतान गन्ना आपूर्ति के 14 दिन के भीतर करने के निर्देश हैं, बावजूद बहेड़ी चीनी मिल 14 माह तक भुगतान किसानों के खाते में नहीं भेज रही। ऐसे में अगली फसल की बोआई के साथ जरूरी खर्चे भी पूरे नहीं हो पा रहे। किसानों को महंगे ब्याज पर कर्ज लेना पड़ रहा है। दूसरी ओर चीनी मिल नियम होने के बावजूद बकाये पर ब्याज नहीं देती।
इस पर चीनी मिल के जीएम ने कहा कि सितंबर में 12 करोड़, अक्तूबर में 40 करोड़ और एक से 15 दिसंबर तक 96 करोड़ रुपये अदा करेंगे। चीनी मिल का पेराई सत्र देरी से शुरू होने पर शेड्यूल में देरी भी हो सकती है। मुड़िया नबीबख्श-बहेड़ी मार्ग पर डेढ़ किलोमीटर हिस्सा जर्जर होने का मुद्दा भी उठा। किसानों ने कहा कि सड़क चीनी मिल से होकर गुजरती है। रास्ते में मिल प्रबंधन ने बैरियर भी लगा रखा है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत न चीनी मिल की ओर से कराई जा रही हैं और न ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारी इस ओर ध्यान दे रहे। डीएम ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता से अगले किसान दिवस से पहले आख्या भेजने के लिए कहा। यहां मुख्य विकास अधिकारी जगप्रवेश, उप निदेशक कृषि प्रसार अभिनंदन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मेघश्याम आदि अधिकारियों ने किसानों की समस्याओं को सुना।
नहीं बना रेगुलेटर, अधिशासी अभियंता का वेतन रोका
बहगुल नदी पर खमरिया गांव में सिंचाईं के लिए रेगुलेटर अब तक न बनने पर डीएम ने नाराजगी जताई। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता का स्पष्टीकरण मांगने के साथ वेतन रोकने के निर्देश दिए।
बिक जाएगी नवाबगंज की चीनी मिल, एलएच ग्रुप खरीदेगा
नवाबगंज चीनी मिल पर बकाये का मुद्दा उठने पर चीनी मिल के अधिकारी ने किसानों को बताया कि नवाबगंज चीनी मिल को पीलीभीत की एलएच चीनी मिल खरीद रही है। इसकी जानकारी गन्ना आयुक्त को भी दी जा चुकी है। जल्द ही किसानों को बकाये का भुगतान मिल जाएगा। अमर उजाला ब्यूरो