फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sugar

उत्पादन और रिकवरी बढ़ाकर यूपी को बनाएंगे नंबर वन

Wed, 08 Jul 2015 12:44 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 08 Jul 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
बरेली। प्रदेश में गन्ना उत्पादन और शुगर रिकवरी बढ़ाने की कोशिश कामयाब होते दिख रही है। बीते दो साल में प्रदेश में गन्ना उत्पादन और प्रति क्विंटल शुगर रिकवरी अप्रत्याशित रुप से बढ़ी है। सूबे में करीब 25 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ना होता है। पहले उत्पादन 570 क्विंटल प्रति हेक्टेयर था, जो दो साल में 651 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक आ गया है। यही नहीं, इस दौरान शुगर रिकवरी 9.07 किलो प्रति क्विंटल से 9.55 तक आ गई है।
विज्ञापन

इस बढ़त से 700 क्विंटल उत्पादन और 9.5 किलो परता वाले पंजाब, 800 क्विंटल उत्पादन तथा 9.4 किलो परता वाले हरियाणा और 1000 क्विंटल उत्पादन तथा 9 किलो परता वाले तमिलनाडु को अपना ताज सरकता दिख रहा है। अगला लक्ष्य दस किलो से ज्यादा परता देने वाले महाराष्ट्र को पीछे छोड़ने का है। दरअसल, महाराष्ट्र की सस्ती चीनी यूपी का खेल बिगाड़ देती है। नए चरण में खास प्रजातियों के गन्ने की बुवाई, बीमारियों की निगरानी और निदान तथा चीनी मिलों को ज्यादा पेराई के लिए प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


--इनसेट---
ये प्रजातियां करेंगी सपना साकार
कोयंबटूर संस्थान की प्रजाति सीओ-0238 और 0239 और सीओ-0118 को रुहेलखंड में बड़े पैमाने पर बोया गया है। इनका उत्पादन 81 मीट्रिक टन प्रति हेक्टेयर तक तो शुगर रिकवरी नवंबर में पेराई पर 11.82, जनवरी में 13.28 और मार्च में 13.89 किलो प्रति क्विंटल है। शाहजहांपुर शोध संस्थान के प्रसार अधिकारी राजेंद्र मिश्र बताते हैं कि शाहजहांपुर केंद्र की कोसा-08279 और 8432 प्रजाति भी सर्वाधिक परता 13.77 तक देने वाली हैं। वे कहते हैं कि बरसात में कीटों से गन्ने का बचाव बड़ी चुनौती है। पायरिला का प्रकोप बारिश से खत्म हो चुका है। दूसरे फंगस लगने पर किसान गन्ना समिति की मदद से तत्काल निदान करें। किसान शोध केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 05842-222509 पर भी सलाह ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
--कोट---
गन्ना उत्पादन में कई मायने में हम अभी भी शीर्ष पर हैं। मसलन तमिलनाडु का प्रति क्विंटल उत्पादन ज्यादा है पर हमारा लखीमपुर खीरी जिला ही तमिलनाडु से ज्यादा चीनी उत्पादन देता है। यूपी में बाकी उद्योगों का हाल बुरा है। ऐसे में सरकार शुगर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के मूड में है। किसानों को प्रोत्साहन और मिलों की समस्याएं दूर करके हम यूपी को गन्ना उत्पादन का सरताज बनाकर रहेंगे।
- सुभाष चंद्र शर्मा, गन्ना आयुक्त उप्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed