फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raksha Bandhan Gift Tod Sisters in Bareilly will be able to travel for free on city buses too

रक्षाबंधन पर सौगात: बरेली में सिटी बसों में भी बहनें कर सकेंगी मुफ्त यात्रा, रोडवेज बस अड्डों पर बनें कंट्रोल

Wed, 26 Aug 2026 10:50 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 26 Aug 2026 10:50 AM IST
सार

रक्षाबंधन के अवसर पर बरेली में बहनों को रोडवेज के साथ सिटी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। सभी रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नए रूट भी तय किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Raksha Bandhan Gift Tod Sisters in Bareilly will be able to travel for free on city buses too
ई-बसें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज बसों की तरह बरेली में सिटी बसों में भी रक्षाबंधन पर 27 अगस्त को सुबह से 29 अगस्त मध्य रात्रि तक बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। रोडवेज सभी रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें इसके लिए अधिकारियों के साथ चालक-परिचालकों, वर्कशॉप कर्मचारियों और अन्य कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


रक्षाबंधन के दौरान किसी रूट पर समस्या न हो इसके लिए 26 से 29 अगस्त तक रोडवेज बस अड्डों पर कंट्रोल रूम काम करेंगे। यहां तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की तैनाती रहेगी। ग्रामीण इलाकों की बहनों को भी मुफ्त रोडवेज बस सेवा मिल सके इसके लिए बसों के संचालन के नए रूट भी तय किए जा रहे हैं। लंबी दूरी की कुछ बसों का संचालन ग्रामीण रूटों से होते हुए किया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने परिक्षेत्र के चारों डिपो के एआरएम से बसों की स्थिति और रूटों के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। चालक-परिचालकों की उपलब्धता और लंबी दूरी की बसों की सूची भी तलब की है। उन्होंने बताया कि सभी रूटों पर बस सेवा मिलेगी। नगरीय परिवहन सेवा के तहत संचालित ई-बसों के फेरों को भी बढ़ाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बस अड्डों पर 19 सीसी कैमरों के जरिये की जाएगी निगरानी
बस अड्डों पर फैली अव्यवस्थाओं को दूर किया जाने लगा है। रक्षाबंधन को लेकर बृहस्पतिवार से पुराना और सेटेलाइट बस अड्डे पर संचालित कंट्रोल रूम काम शुरू कर देंगे। यहां तीन शिफ्टों में 72 कर्मचारी तैनात रहेंगे। पुराने बस अड्डे पर 11 और सेटेलाइट पर आठ सीसी कैमरों के जरिये निगरानी की जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

रक्षाबंधन पर शासन ने रोडवेज बसों में 27 अगस्त की सुबह से 29 अगस्त मध्य रात्रि तक बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। सभी रूटों पर बसों का संचालन करने और ग्रामीण रूटों तक बस सेवा मुहैया कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो में 100 बसों को आरक्षित भी किया गया है। इसको लेकर मंगलवार को क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दो कंट्रोल रूम बस अड्डा परिसर और एक उनके कार्यालय में बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बुधवार से ही रूटों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यात्रा के दौरान मुफ्त यात्रा करने वाली बहनों को बसों में शून्य मूल्य का टिकट दिया जाएगा। इसके लिए ई-टिकट मशीनों में मुफ्त यात्रा शुरू होने से पहले फीडिंग कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed