{"_id":"6a8e082322ac03f29a0b0e64","slug":"2531-crore-rupees-will-accelerate-the-development-of-the-city-bareilly-news-c-4-bly1015-953211-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 25.31 करोड़ से शहर के विकास को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 25.31 करोड़ से शहर के विकास को मिलेगी रफ्तार
Wed, 26 Aug 2026 02:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर में 25.31 करोड़ रुपये से सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। मंगलवार को महापौर उमेश गौतम की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय स्थित महापौर कक्ष में हुई कार्यकारिणी समिति की बैठक में इसको लेकर मंजूरी दी गई। बैठक में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत वर्ष 2019 के कई पुराने प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई, इन्हें आगामी बोर्ड बैठक में रखने का निर्णय लिया गया।
पार्षदों ने पिछले सत्र में मंजूर हुए हर वार्ड में 10-10 हाईमास्ट लाइट लगाने के प्रस्ताव का मुद्दा फिर से उठाया। महापौर ने अधिकारियों को जल्द से जल्द लाइटें लगवाने के निर्देश दिए। नालों पर जाल लगाने व गड्ढे भरने के निर्देश दिए। संपत्ति कर विभाग के कामकाज को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए आईटी इंजीनियर को आउटसोर्स पर रखने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई।
बैठक में फूड कोर्ट का मामला उठने पर कार्यकारिणी सदस्यों ने पल्ला झाड़ लिया। कहा कि प्रस्ताव कार्यकारिणी से पास नहीं हुआ था। चर्चा के दौरान पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना ने कहा कि फूड कोर्ट का नक्शा पास नहीं है। जमीन का लैंड यूज आवासीय है तो वहां पर व्यवसायिक गतिविधि क्यों हो रही है। यहां कपड़े का शोरूम बना दिया गया है। बैठक में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी, एक्सईएन राजीव कुमार राठी समेत तमाम अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
त्रिशूल व झुमका चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में बरेली की पहचान को और निखारने वाले प्रस्तावों को विशेष रूप से मंजूरी दी गई। त्रिशूल, झुमका और शहर के विभिन्न चौराहों व प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण के कार्यों को हरी झंडी मिली। निर्धारण सूची से जुड़ी उपविधि-2024 को भी कार्यकारिणी की मंजूरी मिल गई है।
गांधीपुरम रामलीला मैदान का तालाब होगा कब्जामुक्त
बैठक में पार्षद शमीम अहमद ने गांधीपुरम (वार्ड-40) स्थित रामलीला मैदान के तालाब पर हुए अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। महापौर ने इसे तत्काल कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए। वार्ड-73 में भी तालाब को अतिक्रमण से मुक्त कर 15वें वित्त आयोग के माध्यम से विकास कार्य कराने पर सहमति बनी।
कुत्तों व बंदरों को पकड़ने के लिए रोस्टर बनाकर चलेगा अभियान
लोगो : इंपैक्ट
कुत्तों व बंदरों की समस्या को लेकर अमर उजाला की ओर से चलाए जा रहे अभियान की गूंज कार्यकारिणी बैठक में सुनाई दी। सदस्यों की ओर से इस मुद्दे को उठाया गया। लोगों को हो रही परेशानियां बताईं। इसके बाद महापौर ने वार्डवार रोस्टर तैयार करने को कहा। लावारिस कुत्तों के लिए एबीसी सेंटर के संचालन के साथ एक बड़ा शेल्टर होम तैयार करने और कुत्तों की फीडिंग के लिए प्वाइंट चिह्नित कर वहां जागरूकता बोर्ड व होर्डिंग लगाने को कहा। निराश्रित गोवंश की समस्या से निपटने के लिए नंदीशाला के निर्माण के लिए भी आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
वर्जन :
कार्यकारिणी की बैठक में मंजूर हुए कार्यों पर काम जल्द शुरू होगा। लावारिस कुत्तों के लिए शेल्टर होम का निर्माण प्राथमिकता से कराया जाएगा। - उमेश गौतम, महापौर