SI Exam 2026: बरेली में कड़ी निगरानी में कराई गई पहली पाली की परीक्षा, अभ्यर्थियों ने बताया कैसा रहा पेपर
बरेली में 19 केंद्रों पर आयोजित यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा की पहली पाली में 6047 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि दो हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा बरेली के 19 केंद्रों पर शनिवार सुबह कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई। पहली पाली में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा कराई गई। पहली पाली में पंजीकृत 8160 में से 6047 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2113 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा से पहले तीन चरणों में सख्त चेकिंग हुई। गेट पर घुसते हुए तीन बार चेकिंग की गई। अभ्यर्थियों के जूते-मोजे भी उतरवा दिए गए। इसके बाद बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया।
चेकिंग के बीच रेटिना चेकिंग की मशीन कई बार खराब हुई। जिले में सबसे बड़ा केंद्र बरेली कॉलेज रहा, जहां पांच सेंटर निर्धारित किए गए। इसके अलावा जीजीआईसी, जीआईसी, एसवी इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज व अन्य सेंटर पर परीक्षा आयोजित हुई। दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न तीन से शाम पांच बजे तक होगी। दरोगा भर्ती परीक्षा के मद्देनजर शनिवार को सुबह से ही शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा।
संभल के रमन चौधरी ने बताया कि पेपर बहुत आसान है। इसकी मेरिट काफी ऊंची जाएगी। अमरोहा राहुल कुमार ने कहा कि पेपर सामान्य रहा। समय से पहले ही हल कर दिया। बदायूं की नीरज गौतम ने कहा कि समय पर ही पेपर हो गया। सरल सवाल पूछे गए। पहली पाली की परीक्षा के बाद शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। बरेली कॉलेज चौराहे पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
बसों और ट्रेनों में उमड़ी भीड़
रोडवेज ने दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए कई बसों को लगाया था, लेकिन पहले दिन परीक्षा छूटने के बाद अभ्यर्थियों को बस के इंतजार में भटकना पड़ा। उधर, रेलवे की ओर से भी विशेष ट्रेन का संचालन किया गया। यह ट्रेन नाकाफी काफी साबित हुई। 10 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए। इसके बाद भी ट्रेनों में मारामारी की स्थिति रही। किसी अपने घटना से बचने के लिए बरेली जंक्शन पर जीआरपी और आरपीएफ के साथ सिविल पुलिस का भी सहयोग लिया गया।