फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sub-inspector arrested for taking bribe in police station in Bareilly

Bareilly News: 20 हजार नहीं दिए तो दरोगा ने कराया मुकदमा, खत्म करने के लिए 10 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Sat, 15 Jun 2024 04:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Jun 2024 04:31 PM IST
सार

बरेली के शीशगढ़ थाने की बंजरिया चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह को एंटी करप्शन टीम ने चौकी में ही 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मुकदमे को खत्म करने के लिए चौकी इंचार्ज ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन
Sub-inspector arrested for taking bribe in police station in Bareilly
आरोपी दरोगा जितेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शीशगढ़ थाने की बंजरिया चौकी के प्रभारी जितेंद्र सिंह को एंटी करप्शन टीम ने चौकी में ही 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मुकदमे को खत्म करने के लिए उसने 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। यह गिरफ्तारी शीशगढ़ के लालू नगला गांव निवासी हामिद अली की शिकायत पर हुई। 
विज्ञापन


हामिद ने एंटी करप्शन टीम को बताया था कि उसके भाई के खिलाफ एक शिकायती पत्र चौकी में दिया गया था। जितेंद्र शिकायती पत्र के निस्तारण के लिए 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था। रिश्वत न देने पर बीती 12 जून को शीशगढ़ थाने में उसी शिकायती पत्र पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। अब मुकदमे के निस्तारण के लिए चौकी प्रभारी ने 10 हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस शिकायत पर एंटी करप्शन टीम शनिवार दोपहर दिए गए समय पर हामिद के साथ चौकी पहुंची। उस वक्त वहां दरोगा जितेंद्र कमरे में अकेला था। हामिद से दस हजार रुपये लेते ही उसे पकड़ लिया गया। वहां से जितेंद्र को भोजीपुरा थाने ले जाया गया। हरियाणा के पलवल निवासी जितेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसे निलंबित कर दिया गया है।
 

इंचार्ज के कक्ष में मिले 1.06 लाख रुपये भी सील
एंटी करप्शन की ट्रैप टीम ने चौकी के अंदर चौकी इंचार्ज को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ने के बाद उसके कक्ष की तलाशी ली। यहां तख्त पर नीले रंग का बैग मिला। बैग खोलने पर उसमें 1,06,650 रुपये मिले। चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि ये रुपये फॉलोअर नरेश रस्तोगी उर्फ बाबू के हैं। मकान बनवाने के लिए उसने कर्मचारियों के चंदे से जुटाए हैं, जो उनके पास रखे हैं। 

इसमें 1650 रुपये उन्हें लोकसभा चुनाव ड्यूटी से प्राप्त हुए हैं। चौकी इंचार्ज बरामद रुपये के संबंध में कोई प्रामाणिक साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा सके। एंटी करप्शन की टीम ने माना कि बरामद रकम भी अवैध उगाही कर वसूली गई है। टीम ने रुपये को बैग समेत सील कर दिया। चौकी इंजार्च को निलंबित कर दिया गया है।
 

मुकदमा दर्ज कराने के लिए 16000 रुपये लेने का भी आरोप
शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नरसुआ निवासी मुस्कान बी ने पांच लोगों पर दहेज का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता के पिता का आरोप है कि चौकी इंचार्ज बंजरिया ने उनसे रिपोर्ट लिखवाने के 16 हजार रुपये लिए। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तब उन्होंने  दरोगा की शिकायत आईजी से की थी, लेकिन उस मामले में पुलिस ने जांच का हवाला देकर टाल दिया। अभी कोई कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed