फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students presented their ideas on startup, three received awards

Bareilly News: स्टार्टअप पर विद्यार्थियों ने रखे विचार, तीन को मिले पुरस्कार

Wed, 13 Dec 2023 01:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 13 Dec 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Students presented their ideas on startup, three received awards
बरेली। रुहेलखंड इनक्यूबेशन फाउंडेशन (आरआईएफ) और फार्मेसी विभाग की ओर से मंगलवार को फार्मा क्लिक आइडियाथॉन का आयोजन किया गया। इसमें 19 टीमों ने चिकित्सा, फार्मेसी व माइक्रोबायोलॉजी क्षेत्र से संबंधित स्टार्टअप आइडिया को साझा किया। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से विचारों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

आरआईएफ के सीईओ प्रो. यतेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देेश्य छात्रों में नवाचार को बढ़ावा देना रहा। बेहतर आइडिया पर काम किया जाएगा। कार्यक्रम में मुंबई और आगरा की टीमों ने भी पंजीकरण कराया था, लेकिन वे प्रतिभाग नहीं कर सकीं। टीम हर्बलिस्ट ने हर्बल पौधों के इस्तेमाल की जानकारी दी। टीम इंडिहर्ब्स ने अपने बनाए कंपोजिशन के बारे में बताया। कहा कि इसे उत्पाद के रूप में बनाया जाएगा। संभव हुआ तो इसे स्टार्टअप के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

टीम एलिट सेपियंस व टीम एलिस ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के इस्तेमाल की जानकारी दी। टीम सैम ने दवाओं के मूल्यांकन व परीक्षण से संबंधित नई तकनीक की जानकारी दी। इसमें विवि के फार्मेसी, बीटेक, एमएससी के विद्यार्थियों के साथ ही लोटस इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, फ्यूचर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। उद्घाटन सत्र में आरआईएफ की निदेशक डॉ. शोभना सिंह ने स्टार्टअप का महत्व बताया। अंत में औषधि निरीक्षक राजेश यादव ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए। टीम हर्बलिस्ट को प्रथम, इंडिहर्ब्स को द्वितीय व अपेक्स को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। इस दौरान आयोजन सचिव डॉ. अमित कुमार वर्मा, प्रो. कमल किशोर, डॉ. शशि भूषण तिवारी, डॉ. शिव देव सिंह, डॉ. एस रामास्वामी, लक्ष्यवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed