फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students of Ashram Method schools will learn English from Language Learning Lab.

Bareilly News: लैंग्वेज लर्निंग लैब से अंग्रेजी सीखेंगे आश्रम पद्धति विद्यालयों के नौनिहाल

Fri, 17 Jan 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Students of Ashram Method schools will learn English from Language Learning Lab.
बरेली। सरकारी स्कूलों का वातावरण बदल रहा है। आधुनिकतम तकनीकों से विद्यार्थियों के विकास के लिए नित नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी के तहत आश्रम पद्धति विद्यालय भोजीपुरा और आंवला में सात-सात लाख रुपये की लागत से लैंग्वेज लर्निंग लैब स्थापित की जाएंगी। इससे छात्रों को अंग्रेजी पढ़ने में आसानी होगी। कॉन्वेंट स्कूलों के बच्चों की तरह आश्रम पद्धति विद्यालयों के छात्र भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलेंगे।
विज्ञापन

ये लैब नारायण सर्वोदय विद्यालय भोजीपुरा और आंवला में स्थापित की जाएंगी। विद्यालय के प्रस्ताव को शासन ने मंजूर कर लिया है। यहां कक्षा छह से 12वीं तक के छात्रों की निशुल्क शिक्षा के साथ ही आवासीय सुविधा दी जाती है। इसके लिए विद्यालय ने पहल की है, ताकि विद्यार्थी कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों के साथ कदमताल कर सकें।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को दिए जाएंगे टैबलेट और हेडफोन
लैंग्वेज लर्निंग लैब में छात्रों को बेहतर माहौल देने का प्रयास किया जाएगा। लैब पूरी तरह वातानुकूलित होगी। छात्रों को हेडफोन और टैबलेट भी दिए जाएंगे। टैबलेट पर ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही अंग्रेजी उच्चारण और व्याकरण की जानकारी दी जाएगी। सॉफ्टवेयर ही गलतियों को चिह्नित कर उन्हें अवगत कराएगा। उच्चारण की गलती बताकर सुधार में भी मदद करेगा। अंग्रेजी का व्याकरण समझाने के लिए रोज अलग से कक्षाएं लगाई जाएंगी। प्रभारी प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रथम चरण में कक्षा 9 से 12वीं तक के 30 बच्चों का चयन किया जाएगा। उन्हें प्रतिदिन 50 मिनट लैंग्वेज लर्निंग लैब में प्रशिक्षित किया जाएगा। यह व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
आश्रम पद्धति विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अंग्रेजी सिखाने के लिए लैंग्वेज लर्निंग लैब का प्रस्ताव भेजा था। शासन ने प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। बजट भी उपलब्ध हो चुका है। मार्च तक लैब तैयार हो जाएंगी। - सुधांशु शेखर, जिला समाज कल्याण अधिकारी
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed