{"_id":"5849bca44f1c1bf95944a62b","slug":"students-in-volleyball-beat-the-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में छात्रों ने स्टाफ को हराया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में छात्रों ने स्टाफ को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Fri, 09 Dec 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Students in Volleyball Beat the Staff
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के 127वें स्थापना दिवस और वार्षिकोत्सव के अंतर्गत आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में स्टाफ और छात्रों ने दमखम दिखाया। छात्रों और स्टाफ के बीच हुई वॉलीबाल प्रतियोगिता में बाजी छात्रों ने मारी।
छात्रों की शॉटपुट प्रतियोगिता में डॉ. शिलेंद्र कुमार प्रथम रहे। डॉ. शाह अय्यूब अलमास दूसरे और डॉ. रऊफ रसीद डार तीसरे स्थान पर रहे। स्टाफ महिला में क्रिकेट बाल फेंकने की प्रतियोगिता हुई। गुरप्रीत कौर प्रथम, प्रेमा दूसरे और मीना कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। पूरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का दौर जारी रहा। खेलकूद प्रभारी डॉ. राजेंद्र सिंह और सचिव डॉ. अतुल कुमार सिंह तोमर व अन्य वैज्ञानिकों ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। संचालन डॉ. सत्यवीर सिंह मलिक और एसपी सिंह ने किया।
पचास वर्ष से अधिक आयु वर्ग के स्टाफ के बीच हुई सौ मीटर की दौड़ में डॉ. अभिजीत पावड़े प्रथम, मोहम्मद वसीम दूसरे और शोभाराम तीसरे स्थान पर रहे। छात्रों की पंद्रह सौ मीटर दौड़ में डॉ. अनिल कुमार प्र्रथम, डॉ. मोहित अंतिल दूसरे और डॉॅ. कंबीया एस तीसरे, छात्राओं की पंद्रह सौ मीटर दौड़ में डॉ. नेहा ठाकुर प्रथम, डॉ. साक्षी चौहान दूसरे, डॉ. क्षेरिंग तीसरे स्थान पर रहे। उधर, पुरुष वर्ग स्टाफ की पंद्रह सौ मीटर दौड़ में आरएस बोरा प्रथम, जयपाल कश्यप द्वितीय, संजय स्वरूप तृतीय रहे। छात्राओं की चार सौ मीटर दौड़ में डॉ. नेहा ठाकुर अव्वल रहीं। डॉ. दीपाली परमार दूसरे और डॉ. ज्योति ने तीसरा स्थान हासिल किया। लंबी कूद स्टाफ वर्ग में ईनस खान प्रथम, प्रताप बोरा द्वितीय और सुशील कुमार तृतीय रहे। लंबी कूद महिला स्टाफ में गुरप्रीत कौर प्र्रथम, डॉ. अलका तोमर दूसरे और मीना कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया। कैरम मिश्रित स्टाफ में डॉ. रंजना व राजीव गुप्ता की जोड़ी ने बाजी मारी। कैरम पुरुष स्टाफ युगल में मोहम्मद वसीम व राजीव गुप्ता, कैरम पुरुष स्टाफ में मोहम्मद वसीम विजेता रहे। महिला स्टाफ की कैरम प्रतियोगिता में रूपन विशपुरी विजेता बनी। छात्रों की लंबी कूद में डॉ. शाह अयूब अलमास, छात्रों की चार सौ मीटर में डॉ. मोहित अंतिल, पुरुष वर्ग स्टाफ की चार सौ मीटर में निष्कर्ष कंडारी और छात्राओं की पचास मीटर साइकिल रेस में मृणालिनी सिंह अव्वल रहीं।