फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Students accused the principal of indecent behaviour, uproar

Bareilly News: छात्राओं ने प्रधानाचार्य पर लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप, हंगामा

Wed, 30 Jul 2025 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Students accused the principal of indecent behaviour, uproar
आंवला। आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रधानाचार्य के खिलाफ स्कूली छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही समाज कल्याण अधिकारी नायब तहसीलदार व पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में छात्राओं को शांत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बिसौली रोड स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय में छात्राओं ने प्रधानाचार्य के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। छात्राओं ने प्रशासनिक भवन में एकत्रित होकर विभिन्न अनियमितताओं का विरोध जताया।
विज्ञापन

सूचना पर जब पुलिस के साथ समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर विद्यालय पहुंचे तो छात्राओं ने उनको बताया कि प्रधानाचार्य का व्यवहार उनके प्रति काफी खराब है। अगर कोई छात्रा प्रधानाचार्य के पास अपनी समस्या लेकर पहुंचती है तो उसे डांटकर भगा दिया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्टाफ के लिए बनता है अलग से खाना

पिछले दिनों जब दाल में सुड़ियां निकलीं तो प्रधानाचार्य ने कहा कि इनसे दाल में प्रोटीन मिलती है। स्टाफ के लिए अलग से खाना बनाया जाता है। वे छात्राओं का खाना नहीं खाते। छात्राओं को दैनिक उपयोग की वस्तुएं हेयर ऑयल, मंजन, साबुन साल में दो बार ही दिया जाता है, जबकि प्रत्येक महीना मिलना चाहिए। ड्रेस व जूते मोजे आदि केवल साल में एक बार ही दिए जाते हैं।

विद्यालय में हंगामे की जानकारी मिलने पर रामनगर ब्लाॅक प्रमुख के पति मित्रपाल व भाजपा वरिष्ठ नेता प्रमोद अनुरागी, संजय सक्सेना भी पहुंच गए। अधिकारियों के सामने कुछ दिनों पहले छात्रावास से दो छात्राओं के अचानक गायब होने की बात भी कही। प्रधानाचार्य का व्यवहार खराब होना भी बताया। वहीं, इस मामले में समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर ने बताया कि बच्चों की शिकायतों को नोट कर लिया गया है। रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।

--
सभी आरोप निराधार : प्रधानाचार्य

प्रधानाचार्य शिक्षा का कहना है कि उन पर जो आरोप लगाए गए हैं। वे सभी निराधार है। सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रत्येक सुविधा व सामग्री को छात्राओं को समय पर दिया जाता है। इसका उनके पास प्रमाण भी है। खाने में सूड़ी निकलने की शिकायत मिलने पर उन्होंने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों के साथ ठेकेदार से लिखित रूप से की थी। स्टाफ के कुछ लोग छात्राओं को उनके खिलाफ भड़का रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed