{"_id":"66ad8bdefde9e3cfff01de56","slug":"student-thrown-out-for-having-beard-principal-said-this-is-a-college-not-a-madrasa-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102576-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दाढ़ी रखने पर छात्र को बाहर निकाला, प्रधानाचार्य बोले- यह कॉलेज है, मदरसा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दाढ़ी रखने पर छात्र को बाहर निकाला, प्रधानाचार्य बोले- यह कॉलेज है, मदरसा नहीं
विज्ञापन
सेंथल। आजाद नौरंग इंटर कॉलेज में दाढ़ी रखकर पढ़ने आए छात्र को प्रधानाचार्य ने बाहर निकाल दिया। कहा- यह कॉलेज है, मदरसा नहीं। दाढ़ी कटाओ, यहां ऐसे नहीं पढ़ सकते। प्रधानाचार्य ने उसके स्कूल आने पर प्रतिबंध लगा दिया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छात्र के भाई ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला नई बस्ती निवासी जीशान अली ने बताया कि उनका छोटा भाई फरमान अली एक इंटर कॉलेज में नौवीं का छात्र है। आरोप है कि प्रधानाचार्य एक माह से उस पर दाढ़ी कटवाने का दबाव बना रहे थे। नाम काटने और फेल करने की धमकी भी दे रहे थे। जीशान ने बताया कि फरमान 31 जुलाई को स्कूल गया तो प्रधानाचार्य ने उसे कक्षा में बैठने से मना कर दिया। फरमान ने घर आकर इसकी जानकारी दी तो जीशान उसको लेकर स्कूल गए। वहां प्रधानाचार्य ने फिर वहीं बातें दोहराईं। इसे शासन का आदेश बताया। जीशान ने प्रधानाचार्य से शासन का आदेश दिखाने के लिए कहा तो प्रधानाचार्य ने दोनों को स्कूल से बाहर कर दिया। संवाद
नया एडमिशन है। छात्र से उसी दौरान कह दिया गया था कि यूनिफॉर्म और अनुशासन में रहना है, लेकिन वह यूनिफॉर्म में नहीं आ रहा था। - राम अचल खरवार, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - देवकी सिंह, डीआईओएस