{"_id":"60fb16b78ebc3e580740d422","slug":"student-put-obscene-video-in-whatsapp-group-of-online-class-bareilly-news-bly4540973147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन क्लास के व्हाट्सएप ग्रुप में छात्र ने डाला अश्लील वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन क्लास के व्हाट्सएप ग्रुप में छात्र ने डाला अश्लील वीडियो
विज्ञापन
whatsapp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल प्रबंधन ने वीडियो डिलीट कर छात्र को किया सस्पेंड
विज्ञापन
बरेली। शहर के एक नामचीन स्कूल के दसवीं के छात्र ने शुक्रवार को ऑनलाइन क्लास के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। प्रबंधन को जब पता चला तो वीडियो डिलीट कर छात्र को सस्पेंड कर दिया गया।
शुक्रवार सुबह गणित की ऑनलाइन क्लास चल रही थी। इसी दौरान एक छात्र ने ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। ग्रुप में यह वीडियो पड़ते ही छात्र-छात्राओं में अफरातफरी मच गई। कुछ छात्र-छात्राओं ने फौरन ही व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिया और इसकी सूचना शिक्षक को दी। मामला संज्ञान में आने पर स्कूल प्रबंधन ने सबसे पहले तो ग्रुप से वीडियो डिलीट कराया लेकिन तब तक कई छात्र-छात्राएं उसे देख चुके थे। इसके बाद प्रबधंन ने छात्र को व्हाट्सएप ग्रुप से हटाने के बाद उसके अभिभावक को पूरे मामले की जानकारी देकर उसे सस्पेंड कर दिया।