फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Strong winds increased tripping

Bareilly News: तेज हवाओं ने बढ़ा दी ट्रिपिंग

Wed, 19 Jun 2024 06:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Strong winds increased tripping
सिरौली। तेज गर्म हवाओं ने मंगलवार को नगर सहित समस्त ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से लू के साथ चली तेज हवाओं के कारण पूरे दिन बिजली आपूर्ति व्यवस्था बाधित रही। सुबह से ही ट्रिपिंग के चलते लाग परेशान रहे। भीषण गर्मी में बिजली के साथ पानी के संकट से भी लोगों को जूझना पड़ा। यह हाल सुबह सात से शाम 5 बजे तक लगातार 10 घंटे रहा।

बिजली निगम के एसएसओ कपिल मिश्रा ने बताया कि तेज हवाओं के कारण ट्रिपिंग रुक नहीं रही है। भीषण गर्मी में गडबड़ाई बिजली आपूर्ति ने जनजीवन अस्त-व्यस्त करके रख दिया। इससे ज्यादा बिजली आपूर्ति का खराब हाल देहात क्षेत्र का रहा। कुल मिलाकर लोगों को आज पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ा जिससे नागरिकों में गुस्से का माहौल बिजली ट्रिपिंग से बिजली बाधित होने से कस्बे से लेकर देहात तक के लोग परेशान रहे। इसके लिए बिजली निगम के अधिकारियों पर अपना गुस्सा उतारते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed