{"_id":"68168632dea449994c06dd20","slug":"strictness-action-will-be-taken-against-tankers-parked-on-the-roadside-and-illegal-parking-places-bareilly-news-c-400-1-ala1001-1071-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती : सड़क किनारे खड़े टैंकर व अवैध पार्किंग स्थल पर हाेगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती : सड़क किनारे खड़े टैंकर व अवैध पार्किंग स्थल पर हाेगी कार्रवाई
विज्ञापन
आंवला। वेल्डिंग के दौरान तेल टैंकर में हुए विस्फोट में उपचार के दौरान हेल्पर संदेश की मौत होने की घटना के बाद शनिवार को एसडीएम नहने राम ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित तीनों कंपनियों आईओसीएल, बीपीसीएल व हिंदुस्तान पेट्रोलियम प्रबंधन के साथ तहसील कार्यालय में बैठक की। कस्बे की आबादी में खड़े होने वाले टैंकरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।
एसडीएम ने कहा कि आम आदमी के जान-माल की सुरक्षा सर्वोपरि है। छह महीने में दूसरी बार घटी घटना लापरवाही का ही नतीजा है। एसडीएम ने डिपो अधिकारियों से दो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी कीमत में खाली टैंकर सड़कों के किनारे खड़े न मिले। इनको डिपो के अंदर बनी पार्किंग में ही खड़ा कराए। इसके अलावा अधिकृत वेल्डर के पास ही टैंकर में वेल्डिंग आदि का मरम्मत कार्य कराया जाए।
एसडीएम ने पुलिस को अवैध पार्किंग में खड़े टैंकरों को हटाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से रिहायशी अथवा सड़क किनारे खडे टैंकरों के चालान काटे जाएं। बैठक में आईओसीएल प्रबंधक की तरफ से पार्किंग को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इस दौरान भाकियू नेता प्रताप सिंह, अंशुल अग्रवाल, सौरभ सिंह, स्वपन मांझी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
डिपो के समीप कॉलोनी काटे जाने पर चिंता जताई
आंवला। बैठक में सभी डिपो मैनेजरों ने डिपो के समीप बन रही कॉलोनियों पर चिंता व्यक्त करते हुए एसडीएम से इस मामले में हस्तक्षेप करने की बात कही। उनका कहना था कि डिपो के बराबर में प्लाॅटिंग हो रही है। कुछ समय बाद यह क्षेत्र रिहायशी इलाके में तब्दील हो जाएगा। ऐसे में डिपो के बराबर में मामूली सी चिंगारी कभी भी बड़े हादसे को न्यौता दे सकती है। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद