{"_id":"6b0c933de181ef8629046c61","slug":"strict-stance-on-laxity-in-udise-data-updates-serves-as-a-warning-for-backward-regions-bareilly-news-c-4-bly1015-1016613-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: यू-डायस डाटा अपडेट में ढिलाई पर सख्ती पिछड़े इलाकों के लिए खतरे की घंटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: यू-डायस डाटा अपडेट में ढिलाई पर सख्ती पिछड़े इलाकों के लिए खतरे की घंटी
विज्ञापन
बरेली। यू-डायस पोर्टल पर विद्यालयों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का विवरण अपलोड करने में लापरवाही बरतने वाले संस्थानों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। ताजा आंकड़ों में ब्लॉक और शहरी क्षेत्रों की प्रगति में बड़ा अंतर सामने आया है, जहां कई इलाकों में काम बेहद सुस्त गति से चल रहा है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यालयों का डेटा पोर्टल पर समय से अपलोड नहीं हुआ, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी को तय समयसीमा में काम पूरा करने की हिदायत दी गई है।
स्कूल प्रोफाइल के तहत कुल 5,282 में से 4,541 विद्यालयों का काम पूरा हो चुका है। हालांकि, आलमनगर में 54.9 और बरेली टाउन में 64.2 प्रतिशत प्रगति के साथ क्रमशः 139 और 289 विद्यालयों में कार्य शेष है। वहीं, शिक्षक प्रोफाइल में 5,282 के मुकाबले 3,717 शिक्षकों का प्रमाणन हो चुका है, जबकि 1,565 का लंबित है। बरेली टाउन की स्थिति सबसे कमजोर है, जहां 29.7 प्रतिशत और आंवला में 46.6 प्रतिशत ही कार्य हुआ है।
विज्ञापन
वहीं छात्र प्रबंधन प्रणाली के तहत सत्र 2026-27 के 9,24,799 विद्यार्थियों में से 6,32,632 का कार्य पूरा हुआ है, 82,572 प्रक्रिया में हैं और 2,09,595 का विवरण अभी शुरू भी नहीं हुआ है।
बरेली टाउन में 43,475 और बहेड़ी, फरीदपुर टाउन में प्रगति सुस्त है। इसके अलावा बहेड़ी में 49.2 प्रतिशत, फरीदपुर टाउन में 50.9 प्रतिशत और बहेड़ी टाउन में 54.4 प्रतिशत प्रगति दर्ज की गई है।