फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stray dogs caught in many areas by campaign

Bareilly News: अभियान चलाकर कई इलाकों में पकड़े गए लावारिस कुत्ते

Thu, 16 Mar 2023 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 16 Mar 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs caught in many areas by campaign
बरेली। नगर निगम को आखिर लावारिस कुत्तों की याद आ ही गई। बुधवार को शहर में अभियान चलाकर 178 लावारिस कुत्तों को पकड़ा गया। बधियाकरण के बाद उनको शहर से दूर इलाकों में छोड़ा जाएगा। अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

शहर की पॉश कॉलोनियों से लेकर घनी बस्तियों तक लावारिस कुत्तों का आतंक है। ये अक्सर हमला कर लोगों को घायल कर रहे हैं। बुधवार को नगर निगम की टीमों ने डेलापीर, डीडीपुरम, राजेंद्र नगर, सुभाषनगर में अभियान चलाकर 178 कुत्तों को पकड़ा है। कृष्णानगर, हजियापुर, सीबीगंज, कालीबाड़ी में भी कई ऐसे स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां लावारिस कुत्तों के झुंड लोगों में भय का कारण बने हुए हैं। इन इलाकों में बृहस्पतिवार को अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
कुत्ते बेचने और पालने वाले भी निशाने पर
नगर निगम में रजिस्ट्रेशन कराए बिना कुत्तों को पालने और बेचने वाले भी निशाने पर हैं। पालतू कुत्तों के हमलों के भी कई मामले सामने आ चुके हैं। कैंट के नकटिया और कांधरपुर में पालतू कुत्तों के हमलों के मामलों में रिपोर्ट तक दर्ज कराई गई थी। बिना रजिस्ट्रेशन कुत्ते बेचने और पालने वालों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
250 बंदर पकड़ने की मिली अनुमति, डॉक्टर की तैनाती का इंतजार
नगर निगम को शहर के अलग-अलग इलाकों से 250 बंदरों को पकड़ने की अनुमति मिल गई है। वन विभाग और नगर निगम की ओर से खूंखार बंदरों को चिह्नित किया जा रहा है। वेटनरी डॉक्टर न होने के कारण बंदरों को पकड़ने के अभियान में देरी हो रही है। वेटनरी डॉक्टर की तैनाती के बाद ही अभियान शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed