{"_id":"67c0d117391d0cb67a01d2d5","slug":"stone-pelting-over-wages-in-village-atriya-farmer-dies-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103988-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गांव अटरिया में मजदूरी के रुपये को लेकर पथराव, किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गांव अटरिया में मजदूरी के रुपये को लेकर पथराव, किसान की मौत
विज्ञापन
सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस तैनात, आरोपी की तलाश जारी
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के अटरिया गांव में मजदूरी के रुपये को लेकर दो लोगों में विवाद हो गया। इस दौरान शराब के नशे में एक ने छत पर चढ़कर ईंट से पथराव कर दिया। इससे नीचे गली में खड़ा किसान गंभीर रूप से चोटिल हो गया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस को गांव में तैनात कर दिया गया है।
अटरिया गांव निवासी खेमकरन लाल (51) खेती करते थे। गांव के धर्मपाल कश्यप ने खेमकरन लाल के घर मजदूरी की थी, जिसके दो हजार बने थे। इसमें से 1400 रुपये उसको दे दिए गए थे। वह 600 रुपये देने की जिद कर रहा था। इसी बात को लेकर शराब के नशे में धर्मपाल खेमकरन लाल के साथ गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि धर्मपाल ने अपनी छत पर चढ़कर ईंटों से गली में पथराव कर दिया। गली में खड़े खेमकरन के सीने में ईंट लग गई। इससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक की पत्नी प्रवेश कुमारी, बेटा शिवम, विनय का रो-रोकर हाल बेहाल है। संवाद
--
मजदूरी के रुपये को लेकर गांव में विवाद हो गया है। गांव के धर्मपाल ने अपनी छत से पथराव कर दिया है, जिससे गली में खड़े खेमकरन के सीने में ईंट लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। गांव में पुलिस को तैनात कर आरोपी की तलाश की जा रही है। - राहुल सिंह कोतवाल, नवाबगंज