फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stolen bike sold on OLX app, report

Bareilly News: ओएलएक्स एप पर चोरी की बाइक बेची, रिपोर्ट

Sat, 09 Nov 2024 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Stolen bike sold on OLX app, report
सीबीगंज। नवाबगंज इलाके के एक युवक ने ओएलएक्स एप पर ही चोरी की बाइक बेच दी। खरीदार ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। सीबीगंज के मोहल्ला सर्वोदयनगर निवासी अभय कुमार पुत्र बाबूराम ने बताया कि उसने दिसंबर 2023 में ओएलएक्स पर एक बाइक बिक्री का ऑनलाइन विज्ञापन देखा था। कॉल करने पर नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव खतौआ निवासी विपिन गंगवार से बात हुई। उसने 9,400 रुपये में बाइक खरीदी। कागजात मांगने पर विपिन ने कागज खोने की बात कही। वह लगातार टालमटोल करता रहा। बाद में पता चला कि बाइक शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर निवासी ओमप्रकाश की है। कुछ समय पहले ही बाइक चोरी हो गई थी। अभय कुमार ने बाइक थाने पहुंचाकर आरोपी विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed