फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stay like my father wife said the husband after marriage in Bareilly

Bareilly News: 'मेरे पिता की बीवी बनकर रहो...', निकाह के बाद बोला शौहर, विरोध पर दिया तीन तलाक

Mon, 07 Apr 2025 06:37 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Apr 2025 06:37 PM IST
सार

बरेली में निकाह के बाद शौहर ने बीवी के साथ शर्मनाक सलूक किया। उससे कहा, 'तुमको मेरे पिता की बीवी बनकर रहना पड़ेगा। यह बात सुनकर विवाहिता के पैरों तले से जमीन खिसक गई। 

विज्ञापन
Stay like my father wife said the husband after marriage in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में निकाह के बाद युवक ने अपनी बीवी को प्रताड़ित किया। विवाहिता का आरोप है कि शौहर ने उस पर अपने पिता की बीवी बनकर रहने का दबाव बनाया। विरोध पर पीटा और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की फरियाद पुलिस ने नहीं सुनी तो उसने न्यायालय से गुहार लगाई। न्यायालय के आदेश पर कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला का निकाह सात माह पहले ठिरिया निजावत खां निवासी युवक से हुआ था। उसका आरोप है कि निकाह के तुरंत बाद शौहर ने कहा कि निकाह करके मैं लाया हूं लेकिन तुमको मेरे पिता की पत्नी बनकर रहना होगा। यह सुनकर महिला के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। विरोध करने पर महिला की पिटाई की गई। दो लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाया गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रामनवमी शोभायात्रा में हंगामा: पुलिस ने बुलडोजर रोका तो भड़के लोग, भाजपा जिलाध्यक्ष ने खुद सवार होकर निकलवाया
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री ने शिकायत की। आरोप है कि शिकायत जांच को आई लेकिन कैंट थाना पुलिस ने मामला दबा दिया। शौहर और उसके घरवालों ने कचहरी पर समझौता कर लिया। इसके बाद शौहर ने उसे दोबारा प्रताड़ित किया और तीन तलाक दे दिया। इसके बाद पीटकर घर से भगा दिया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed