फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ruckus over the bulldozer in the Ram Navami Shobhayatra BJP district president got angry

रामनवमी शोभायात्रा में हंगामा: पुलिस ने बुलडोजर रोका तो भड़के लोग, भाजपा जिलाध्यक्ष ने खुद सवार होकर निकलवाया

Mon, 07 Apr 2025 03:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Apr 2025 03:41 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली के फरीदपुर में सोमवार को रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बुलडोजर को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने नई परंपरा बताकर इसे रोका तो लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। 

विज्ञापन
ruckus over the bulldozer in the Ram Navami Shobhayatra BJP district president got angry
रामनवमी शोभायात्रा में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में सोमवार को रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बुलडोजर को लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने नई परंपरा बताकर इसे रोका तो लोग भड़क गए और हंगामा करने लगे। आंवला के भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह व कमेटी के लोगों की पुलिस अफसरों से नोकझोंक हुई। काफी देर तक हंगामा होता रहा। आखिरकार पुलिस प्रशासन को झुकना पड़ा। बुलडोजर निकालने की सहमति पर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


नगर के सीएएस इंटर कॉलेज ग्राउंड से सोमवार दोपहर आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से रामनवमी शोभायात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने सीएस इंटर कॉलेज ग्राउंड से शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में कुछ लोग बुलडोजर पर सवार होकर निकले। यह देख पुलिस अधिकारियों ने नई परंपरा बताकर उसे रोक दिया। इससे गुस्साए लोग स्टेशन रोड पर बैठ गए। बुलडोजर निकालने पर अड़ गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: रामनवमी पर 'प्रकट' हुए हनुमान, खेत में खोदाई के दौरान मिली प्रतिमा, ग्रामीण बोले- चमत्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर झाकियां खड़ी कर दीं। यह हंगामा और नोकझोंक डेढ़ घंटे तक चली। बुलडोजर रोकने पर आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह अफसर की कार्यशैली से काफी नाराज हो गए। शोभायात्रा में शामिल मेला कमेटी के रामभक्तों के नारेबाजी व आक्रोश देख सूचना पर प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया। भाजपा जिलाध्यक्ष आंवला आदेश प्रताप सिंह व कमेटी के लोगों की अफसरों से जमकर नोकझोंक हुई। 

ruckus over the bulldozer in the Ram Navami Shobhayatra BJP district president got angry
भाजपा जिलाध्यक्ष की अफसरों से हुई नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- हर वर्ष निकलता है बुलडोजर 
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह खुद बुलडोजर पर सवार होकर शोभायात्रा के आगे चलेंगे। कोई विवाद नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुलडोजर निकाला जा रहा है, कोई नई परंपरा नहीं है। मौके पर पहुंचीं एसडीएम फरीदपुर मल्लिका नैन ने मामले को शांत कराया। बाद में बुलडोजर निकालने की सहमति पर मामला शांत हुआ। इसके बाद शोभायात्रा आगे बढ़ी। भाजपा जिला अध्यक्ष बुलडोजर पर आगे बैठकर चले। शोभा यात्रा का सोमवार देर शाम तक सीएएस ग्राउंड में समापन हुआ। इस दौरान भारी फोर्स तैनात रहा।

ruckus over the bulldozer in the Ram Navami Shobhayatra BJP district president got angry
तैनात रहा पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
फरीदपुर एसडीएम मल्लिका नैन ने बताया कि वह सूचना पर मौके पर पहुंच कर परंपरागत शोभा यात्रा निकालने को कहा गया। जिसपर सभी सहमत हो गए। सभी को समझा कर शोभायात्रा निकलवाई गई।

भाजपा आंवला जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति रामनवमी शोभायात्रा में बुलडोजर पीछे-पीछे चलता है। सीओ फरीदपुर ने जानकारी के अभाव में बुलडोजर रुकवा दिया। जिस पर काफी नोकझोंक हुई। मौके पर पहुंची एसडीएम ने परंपरागत बुलडोजर निकलवाया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed