फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Stay away from social media and focus on career

Bareilly News: सोशल मीडिया से दूर रहकर करियर पर फोकस करें

Wed, 13 Nov 2024 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Stay away from social media and focus on career
नवाबगंज फोटो 1 फोटो 2 कैरियर गाइडेंस मेले में छात्र छात्राओं से जानकारी लेते मुख्य अतिथि
नवाबगंज। लालता प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को पुलिस और विधिक सलाहकार टीम ने जागरूक किया। पुलिस, प्रशासन और विधिक सलाहकार की टीम ने छात्राओं के अंदर छुपे डर को निकालकर समाज में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत सबसे पहले महिला उप निरीक्षक सरिता चौधरी ने सरकार के द्वारा चलाई जा रही मिशन शक्ति के बारे में जानकारी देते हुए 1076, 1090, 181, 112, 102, 1098, 101, 1930 के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधिक सलाहकार एसपीओ शिव कुमार, शौम्य अग्रवाल ने छात्राओं को विधिक जानकारी देकर अवगत कराया। एसडीएम अजय कुमार उपाध्याय ने छात्राओं को सीता जी के चरित्र के बार जानकारी देते हुए कहा कि वह सर्वशक्तिमान थी, लेकिन परिस्थितियों के सामने उन्हें भी परेशानी झेलनी पड़ी। इसलिए बालिकाओं को अपने अंदर के डर को समाप्त कर कुरीतियों से लड़ने का साहस करने होगा। पुलिस-प्रशासन आपके साथ हर परेशानी में खड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ हर्ष मोदी ने छात्राओं को सोशल मीडिया से दूर रहकर अपने करियर पर फोकस रखने को जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन पर कोतवाल राज कुमार शर्मा ने कहा कि आपके आसपास कोई भी अपराध हो रहा है तो उसकी सूचना पुलिस से करें। आपकी पहचान गोपनीय रखकर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उपनिरीक्षक रेनू सिंह, सचिन चौधरी, विदेश कुमार शर्मा, महिला कांस्टेबल दृष्टि आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed