फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Statue installed without permission, investigation started on complaint

Bareilly News: बिना अनुमति लगाई प्रतिमा, शिकायत पर जांच शुरू

Wed, 16 Apr 2025 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Statue installed without permission, investigation started on complaint
फतेहगंज पश्चिमी। गांव धनेटा में एक ग्रामीण ने पहले ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करके घर बनाया। अब रातों-रात पुलिस-प्रशासन की अनुमति के बिना ही वहां बाबा साहब की प्रतिमा लगा दी। ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
विज्ञापन

जगत सिंह समेत कई ग्रामीणों ने पुलिस को दिए शिकायतीपत्र में बताया कि एक ग्रामीण ने कई साल पहले ग्राम समाज की 400 वर्गमीटर भूमि पर कब्जा करके कुछ भाग में मकान बना लिया है। कुछ भाग खाली पड़ा है। यह मामला तहसीलदार कोर्ट में विचाराधीन है। ग्राम प्रधान आरती देवी ने कहा कि गत वर्ष प्रशासन ने आंशिक रूप से अतिक्रमण हटवाया था। इसके बाद उक्त ग्रामीण ने वहां बाबा साहब की प्रतिमा लगा दी। ट्रेनी आईपीए मेविस टॉक ने वहां दरोगा और दो सिपाहियों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, कृष्णपाल सागर ने बताया कि करीब 20 वर्ष से उनका मकान बना है। खाली पड़ी जमीन पर वह करीब एक दशक से बाबा साहब का कार्यक्रम करते आ रहे हैं। घर में प्रतिमा लगाने के लिए इजाजत लेने की जरूरत नहीं समझी। एसडीएम तृप्ति गुप्ता ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान के पति ने लगाया फायरिंग का आरोप
इधर, प्रधान के पति जगत सिंह ने फायरिंग का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अवैध कब्जे की शिकायत से नाराज कुछ लोगों ने सोमवार रात नौ बजे धनेटा फाटक पर स्थित दुकान के पास उन पर डंडों से हमला कर दिया। तमंचे से फायर कर उनकी जान लेने की कोशिश भी की गई। फायर मिस होने से उनकी जान बच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed