फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Station road caved in...girls' scooter entered the pit, officials were not alerted

Bareilly News: स्टेशन रोड धंसी...छात्राओं की स्कूटी गड्ढे में घुसी, नहीं चेते अधिकारी

Sat, 09 Nov 2024 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Station road caved in...girls' scooter entered the pit, officials were not alerted
बरेली। शहर में स्मार्ट सिटी की सड़कों को बनाने के लिए 180 करोड़ रुपये खर्च किए गए, लेकिन कहीं सड़क उखड़ गई तो कहीं धंस गई। इसके अलावा पाइप लाइन और नाला सफाई के लिए खोदी सड़कों को सही नहीं कराया गया। बृहस्पतिवार को स्टेशन रोड पर सड़क धंसने के कारण हुए गड्ढे में छात्राएं स्कूटी सहित गिर गई। यह स्थिति तब है जब सड़कों को गड्ढा मुक्त रखने के आदेश शासन दे चुका है, लेकिन नगर निगम में इस हालत के लिए न तो किसी की जिम्मेदारी तय हुई और न ही गड्ढे भरे गए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन से मालगोदाम होते हुए चौपुला तक गई सड़क तांगा स्टैंड के सामने बृहस्पतिवार को शाम चार बजे धंस गई थी। शुक्रवार को 24 घंटे हो गए, लेकिन कोई मरम्मत करने नहीं पहुंचा। इस दौरान छात्राओं की स्कूटी धंसी सड़क में बने गड्ढे में गिर गई। तब आसपास के लोगों ने उन्हें उठाया। सब्जी विक्रेता ने प्लास्टिक की क्रेट रखीं ताकि दूर से ही गड्ढा नजर आ जाए और हादसा होने से बच जाए।
विज्ञापन


श्यामगंज से नगर निगम कार्यालय के बीच कालीबाड़ी मंदिर के सामने सड़क उखड़ी पड़ी है। एडीएम निवास के निकट सड़क के किनारे गड्ढा है। गांधी उद्यान चौराहे के पास सड़क के गड्ढे भरने के नाम पर खानापूर्ति की गई। ईसाइयों की पुलिया से श्यामगंज की ओर मालियों की पुलिया के निकट सड़क धंसी थी। मरम्मत भी हो गई, लेकिन अब तक पहले जैसी हालत पर नहीं आई। अलबत्ता कागजों पर सड़क ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-
मुख्यमंत्री बार-बार गड्ढा मुक्त करने के लिए आदेश दे रहे हैं और अफसर दावे कर रहे हैं, लेकिन सड़क के गड्ढे जमीनी हकीकत सबके सामने रख रहे हैं। लोग चोट का रहे हैं और अफसर कागजी कार्रवाई में व्यस्त हैं। अब आप ही बताएं कब तक हालात ठीक हो सकेंगे। - लल्लू शर्मा, मुस्तफानगर
-
मेरे ही सामने बृहस्पतिवार को शाम चार बजे सड़क धंस गई थी। एक घंटे के भीतर छात्राओं की स्कूटी गड्ढे में घुस गई। दो छात्राएं गिर गईं। आसपास के लोगों ने उठाया। अभी तक नगर निगम के कर्मचारी देखने तक नहीं पहुंचे। - नाजिम, कैंट

-
तांगा स्टैंड के पास जो सड़क धंसी है उसे दिखवाया जाएगा। नगर निगम की है या पीडब्ल्यूडी की है। मरम्मत कराई जाएगी। स्मार्ट सिटी की सड़कें अगर कहीं धंसी हैं तो उसे ठीक कराया जाएगा। सड़कों को गड्ढा मुक्त रखना नगर निगम की प्राथमिकता में है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed