फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Station master suspended in BCM derail case, major charge sheet to be issued

Bareilly News: बीसीएम डिरेल मामले में स्टेशन मास्टर निलंबित, मेजर चार्जशीट होगी जारी

Sat, 09 Nov 2024 02:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Station master suspended in BCM derail case, major charge sheet to be issued
किच्छा स्टेशन पर तैनात हैं सत्यनारायण ठाकुर
विज्ञापन

बरेली। बैलास्ट क्लीनिंग मशीन (बीसीएम) के डिरेल होने के मामले में किच्छा स्टेशन मास्टर सत्यनारायण को निलंबित कर दिया गया हैं। उनके खिलाफ मेजर चार्जशीट जारी करने की तैयारी चल रही है। वहीं रिपोर्ट में यह भी बताया है कि लापरवाही में सिर्फ एक बीसीएम डिरेल हुई, जबकि तीन बच गई। एक से अधिक बीसीएम डिरेल होने पर बड़ा हादसा भी हो सकता था।
घटना बुधवार तड़के सुबह करीब तीन बजे की हैं। किच्छा रेल यार्ड से चार बैलास्ट क्लीनिंग मशीनें काम करने के लिए बहेड़ी स्टेशन पहुंची थीं। काम पूरा करने के बाद तीन बैलास्ट क्लीनिंग मशीन वहां से निकल गईं। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर सत्यनारायण ठाकुर ने प्वाइंट रिवर्स से नॉर्मल कर दिया। इस वजह से आखिरी बैलास्ट क्लीनिंग मशीन पटरियों से उतर गई। आनन फानन में लालकुआं से रिलीफ टीम को बुलाया गया। दो घंटे 45 मिनट की मशक्कत के बाद सेल्फ-प्रोपेल्ड एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (स्पार्ट मशीन) से सुबह 5:45 बजे बीसीएम को पटरी पर लाया जा सका। इसके बाद ट्रैक चेक कर सुबह लगभग सात बजे यातायात बहाल हो सका। इस प्रकरण में तीन दिन की जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया स्टेशन मास्टर सत्यनारायण को दोषी माना गया है।
विज्ञापन


- यह होती है रेलवे की मेजर चार्जशीट...
रेलवे की मेजर चार्जशीट जारी करने का काम अनुशासनात्मक प्राधिकारी करते हैं, जिस पर प्राधिकारी के हस्ताक्षर होते हैं। इसके अलावा चार्जशीट का मकसद होता है कि कर्मचारी को बताएं कि उसने क्या किया है? इसके अलावा किसी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई तभी तक शुरू नहीं हो सकती, जब तक आरोप पत्र नहीं दे दिया जाए। इससे साफ है कि स्टेशन मास्टर के खिलाफ रेलवे की ओर से सख्त कार्रवाई की जानी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed