फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Statements of Pradhan-Asha recorded in the case of rigging in the selection process

Bareilly News: चयन प्रक्रिया में धांधली मामले में प्रधान-आशा के बयान दर्ज

Thu, 10 Apr 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Statements of Pradhan-Asha recorded in the case of rigging in the selection process
बदायूं। बिल्सी तहसील की दो ग्राम पंचायतों में आशाओं की चयन प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की गई है। इस मामले में दोनों प्रधान व आशा के बयान दर्ज हो गए हैं। जबकि अधीक्षक और एएनएम को बयान के लिए शुक्रवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन

पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन की ओर से डीएम को पत्र देकर आरोप लगाया कि बिल्सी सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा ग्राम पंचायत गुधनी और हैबतपुर के प्रधानों ने फर्जी मुहर बनाकर आशाओं के चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली। इस मामले की जांच हुई तो आरोप है कि कमेटी ने प्रधानों के बयान नहीं दर्ज किए, लेकिन उनके हस्ताक्षर कर बताया कि प्रधानों ने ही आशा चयन का प्रस्ताव दिया था। संगठन का कहना है कि प्रधानों ने आशा का प्रस्ताव नहीं दिया है। संघ की ओर से मामले की कार्रवाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन

मामले में अभी तक दोनों प्रधान, उनकी ग्राम पंचायत की चयनित आशा के बयान दर्ज हो चुके हैं। अब शुक्रवार को एएनएम और चिकित्सा अधीक्षक के बयान दर्ज होंगे। सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed