बरेली में कांग्रेस पार्टी की ओर से शहर में महिला मैराथन का आयोजन किया गया था। जिसमें महिलाओं के साथ हजारों छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भीड़ अधिक होने के कारण कई लड़कियां धक्का-मुक्की के कारण गिर गईं, जिनको चोटें भी लगीं। हालांकि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की ओर से दिए गए नारे मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
कांग्रेस की मैराथन में भगदड़: कई लड़कियों को लगी चोट, कांग्रेस नेता ने कहा- जब वैष्णो देवी में ऐसा हो सकता है तो यहां क्यों नहीं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:38 PM IST
सार
बरेली में कांग्रेस की महिला मैराथन में भीड़ अधिक होने के कारण कई लड़कियां धक्का-मुक्की के कारण गिर गईं, जिनको चोटें भी लगीं। हालांकि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन