फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शर्मनाक: हॉस्टल में बनाया छात्रा का अश्लील वीडियो, फिर डाला इस काम का दबाव, मजबूरन खाया जहर

Fri, 17 Dec 2021 10:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 17 Dec 2021 10:58 AM IST
विज्ञापन
made obscene video of girl student in hostel Warden had made pressure to take care of his children
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एक कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में जहरीला पदार्थ खाने वाली छात्रा के भाई ने आरोप लगाया है कि जिस वार्डन ने उसकी बहन को जहर खाने के लिए मजबूर किया वह अपने बच्चों की देखभाल करने का दबाव बनाती थी। सुसाइड नोट में छात्रा ने आरोप लगाया कि वार्डन ने उसके बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बनवाया था और पिटवाया था। परिजन ने कॉलेज के प्राचार्य को फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। छात्रा का भाई शाम राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती बहन के पास पहुंचा। तब तक छात्रा बोलने की स्थिति में नहीं थी। वहीं, वार्डन ने सभी आरोपों से इनकार किया है।  छात्रा के भाई ने आरोप लगाया कि प्रथम वर्ष के दौरान छात्रा जिस हॉस्टल में थी वहां पर दूसरे वार्डन थी। छात्रा उनके घर जाकर कामों में हाथ बंटा देती थी। बहन जब द्वितीय वर्ष में आई तो वार्डन बदल गईं। दूसरी वार्डन छात्रा पर अपने बच्चे की देखभाल करने का दबाव बनाती थी।
made obscene video of girl student in hostel Warden had made pressure to take care of his children
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
भाई के मुताबिक करीब एक महीने पहले वार्डन के इशारे पर चार-पांच छात्राओं का एक ग्रुप बना था। वही ग्रुप उसकी बहन को काफी परेशान करने लगा। करीब एक महीने पहले छात्राओं ने कमरे में आकर उसके साथ मारपीट की थी। उसके चेहरे और सिर में चोटे आई थीं।
 
made obscene video of girl student in hostel Warden had made pressure to take care of his children
फाइल फोटो
शिकायत करने पर प्रधानाचार्य ने कार्रवाई करने की बजाए उन छात्राओं से बहन से पैर छूकर माफी मंगवा दी थी। चार-पांच दिन पहले वार्डन के इशारे पर छात्राओं ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
made obscene video of girl student in hostel Warden had made pressure to take care of his children
राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज शाहजहांपुर - फोटो : अमर उजाला
भाई को आशंका है कि दो-तीन दिन पहले वार्डन के कहने पर छात्राओं ने उसकी बहन का कमरे के बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बना लिया। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो वार्डन ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। बहन को इस हालत में पहुंचाने वाले आरोपियों के खिलाफ भाई ने कार्रवाई की मांग की है।
 
विज्ञापन
made obscene video of girl student in hostel Warden had made pressure to take care of his children
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दवा लेने भी नहीं जाने देती थी वार्डन : पिता
छात्रा के पिता ने बताया कि कॉलेज स्टाफ की तरफ से उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। अन्य लोगों ने छात्रा के बारे में बताया। जब प्रधानाचार्य और वार्डन को फोन किया तो उन्होंने दिनभर फोन नहीं उठाया। आरोप है कि वार्डन बेटी को तबीयत खराब होने पर उसको अस्पताल भी नहीं जाने देती थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed