फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP transferred sub inspectors including several outpost in-charges see the full list here

Bareilly News: एसएसपी ने कई चौकी प्रभारी समेत 26 दरोगाओं के किए तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Wed, 05 Feb 2025 01:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 05 Feb 2025 01:41 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने 26 दरोगाओं का तबादला किया है। कई पुलिस चौकियों के प्रभारी भी बदले गए हैं। 

विज्ञापन
SSP transferred sub inspectors including several outpost in-charges see the full list here
एसएसपी अनुराग आर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने 26 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। बुधवार को जारी की गई तबादला सूची में कई चौकी प्रभारियों के नाम शामिल हैं। सुभाषनगर के चौकी प्रभारी वकार अहमद को बाकरगंज चौकी भेजा गया है। बाकरगंज से दरोगा प्रमोद कुमार को चौकी प्रभारी सुभाषनगर बनाया गया है। भुता थाने के दरोगा सुभाष सिंह को आंवला भेजा गया है। फतेहगंज पूर्वी थाने के दरोगा सहेंद्र पाल को किला की गढ़ी चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइंस से दरोगा जयसिंह निगम को देवरनियां थाने की रिछा चौकी भेजा गया। इन्हें चौकी प्रभारी बनाया गया। 

विज्ञापन

कुशलपाल सिंह को रिछा से मॉडल टाउन चौकी, अनूप सिंह को जोगी नवादा से अहलादपुर चौकी, धर्मेंद्र कुमार को अहलादपुर से जोगी नवादा चौकी भेजा गया है। इसी तरह इंद्रपाल सिंह को बैरियर टू से चौकी प्रभारी कस्बा आंवला, सतीश कुमार को आंवला कस्बा से चौकी प्रभारी केंद्रीय कारागार, नाहर सिंह को कर्मचारी नगर चौकी प्रभारी बनाया गया है। नाहर सिंह पुलिस लाइंस में तैनात थे। शेर सिंह थापा को कर्मचारी नगर से पुलिस लाइन भेजा गया है। मीरगंज थाने के दरोगा शिव कुमार मिश्रा को चौकी प्रभारी बैरियर टू, दयानंद शर्मा को केंद्रीय कारागार चौकी से भुड़िया चौकी भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाषनगर थाने के दरोगा योगेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी बिहारीपुर, विनोद सिंह को बिहारीपुर से पीआरओ एसएसपी, शाही थाने के मनोज कुमार को चौकी प्रभारी अशरफ खां छावनी, अशोक कुमार को अशरफ खां छावनी से सुभाषनगर थाने भेजा गया है। वहीं धर्मेंद्र सिंह को टीपी नगर से हटाकर टांडा छंगा चौकी प्रभारी बनाया गया है। हरेंद्र प्रताप सिंह को टांडा छंगा से टीपी नगर भेजा गया है। पुलिस लाइंस से दरोगा सुनील कुमार को थाना सीबीगंज, वीरेंद्र कुमार को थाना शाही, सुभाषचंद्र को पेशी कार्यालय अपर पुलिस अधीक्षक, संजय कुमार सिंह को कोतवाली, प्रमोद कुमार तोमर को थाना भुता भेजा गया है। कोतवाली के दरोगा गौरव कुमार खत्री को चौकी प्रभारी सेटेलाइट बनाया गया है।    

विज्ञापन

दरोगाओं के तबादले की लिस्ट 



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed