फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP suspended two inspectors for demanding bribe in Bareilly

Bareilly : 'साहब...10 हजार में काम हो जाएगा'; ऑडियो वायरल होने पर दो दरोगा नपे, एसएसपी ने किया निलंबित

Sat, 25 Nov 2023 12:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Nov 2023 12:25 PM IST
सार

शेरगढ़ थाने के दो दरोगाओं पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। इसका ऑडियो वायरल हुआ है। इसके बाद एसएसपी ने दोनों दरोगाओं को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
SSP suspended two inspectors for demanding bribe in Bareilly
शेरगढ़ थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के आरोप में दो दरोगा सूरजभान और रणधीर सिंह को एसएसपी सुशील चंद्रभान ने निलंबित कर दिया। दोनों ही दरोगा पर दबिश के दौरान वारंटी के भाई का पैर तोड़ने का आरोप लगा था। इस आरोप को पुलिस ने यह कहकर खारिज किया कि दबिश के दौरान युवक खुद ही घबराकर छत से कूद गया। अब इन्हीं दरोगाओं पर ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन


वायरल ऑडियो में सदाकत नाम का एक व्यक्ति दरोगा सूरजभान सिंह से बात कर रहा है कि 10 हजार रुपये में काम हो जाएगा या ज्यादा रुपये लाने हैं। सूरजभान यहां अपने साथी दरोगा रणधीर सिंह को साहब कहकर सदाकत को बता रहे हैं कि साहब तो नहीं मान रहे थे, मैं प्रयास कर रहा हूं। एसएसपी ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामले में तत्काल प्रभाव से दोषी पुलिस स्टाफ पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: इस यूट्यूबर को मिली धमकी, पूर्व कर्मचारी ने मांगी 10 लाख रुपये रंगदारी; 26 मिलियन हैं फॉलोअर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वारंटी के भाई ने लगाया था पिटाई का आरोप
इससे पूर्व दरोगा सूरजभान सिंह पर वारंटी के भाई ने पिटाई करने का आरोप लगाया था। दरअसल, शेरगढ़ के मोहल्ला कस्सावान निवासी नन्हे कुरैशी पर रिकवरी वारंट है। नन्हे के घर दरोगा सूरजभान सिंह बृहस्पतिवार शाम टीम के साथ रिकवरी वारंट तामील कराने गए थे। इस दौरान नन्हे कुरैशी का भाई चांद बाबू घायल हो गया था।  

घायल ने थाने के दरोगा सूरजभान सिंह व रणधीर सिंह समेत टीम पर पिटाई कर पैर की हड्डी तोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने जांच रिपोर्ट के आधार पर बताया है कि पिटाई के आरोप निराधार हैं। पुलिस टीम को देखकर चांद बाबू खुद ही कूद गया था, जिससे उसके चोट लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed