फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Former employee demands extortion money from YouTuber Ishaan Ali in Bareilly

UP News: इस यूट्यूबर को मिली धमकी, पूर्व कर्मचारी ने मांगी 10 लाख रुपये रंगदारी; 26 मिलियन हैं फॉलोअर

Sat, 25 Nov 2023 12:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Nov 2023 12:02 PM IST
सार

चर्चित यू ट्यूबर ईशान अली ने दूसरे यू ट्यूबर मोबिन चच्चा पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। मोबिन ईशान के साथ पहले काम कर चुके हैं। वहीं मोबिन ने भी उन पर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Former employee demands extortion money from YouTuber Ishaan Ali in Bareilly
यूट्यूूबर ईशान अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में चर्चित यू ट्यूबर ईशान अली और उनके साथ पहले काम कर चुके यू ट्यूबर मोबिन चच्चा कमाई के हिसाब को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। दोनों ने एक-दूसरे पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है। दोनों ने बारादरी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


हजियापुर निवासी ईशान अली छोटे वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर डालते हैं। उन्होंने बताया कि उनके यूट्यूब चैनल पर 26 मिलियन फॉलोअर हैं। ईशान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने 15 हजार रुपये मासिक वेतन पर चच्चा के नाम से चर्चित मोबिन अल्वी को अपने साथ काम पर रखा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pilibhit Accident: इकलौती बहन की सगाई में आया था अजय, उसकी भी गई जान; तीन मौतों से परिवार में कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ईशान ने लगाया ये आरोप 
बाद में मोबिन चच्चा ने उनसे अलग होकर अपना चैनल बना लिया। ईशान का आरोप है कि मोबिन ने यूट्यूब पर अपने व्यूज और फॉलोअर बढ़ाने के लिए उन्हें बदनाम करना शुरू कर दिया। जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने विरोध जताया। इस पर मोबिन ने जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी है। 

मोबिन ने भी लगाया आरोप 
मोबिन अल्वी उर्फ चच्चा ने भी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि काफी समय तक काम करने के बाद भी ईशान ने उन्हें रुपये नहीं दिए। जब वह रुपये मांगते हैं तो ईशान उन्हें धमकाते हैं। वह पुलिस की वर्दी में वीडियो डालकर कहते हैं कि पुलिस उनके साथ है। फर्जी मुकदमे में जेल भिजवा दूंगा। पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों को बुलाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed