फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP suspended the inspector in Bareilly

दरोगा का अजब कारनामा: पुलिस चौकी को बना डाला गैराज... 23 बाइक बरामद, एसएसपी ने किया निलंबित

Wed, 14 Aug 2024 12:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 Aug 2024 12:27 PM IST
सार

बिहारीपुर पुलिस चौकी के प्रभारी देवेंद्र सिंह को एसएसपी अनुराग आर्य ने निलंबित कर दिया है। दरोगा देवेंद्र सिंह ने पुलिस चौकी के एक कमरे को गैराज बना दिया था। कमरे में 23 बाइक मिली हैं।

विज्ञापन
SSP suspended the inspector in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एक चौकी प्रभारी का अजब कारनामा सामने आया है। उसने पुलिस चौकी परिसर में ही गैराज बना रखा था। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी ने जब चौकी पर छापा मारा तो कैमरे में नजारा देख दंग रह गए। पुलिस चौकी के कमरे में 23 बाइक मिलीं। ये बाइकें चोरी की होने का शक है। इनके नंबरों की जांच कराई जा रही है। मामले का खुलासा होने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


मामला कोतवाली क्षेत्र की बिहारीपुर पुलिस चौकी का है। दरोगा देवेंद्र सिंह ने पुलिस चौकी के एक कमरे को गैराज बना रखा था। कमरे में 23 बाइक मिली हैं। ये बाइकें चोरी की होने का शक है। सूचना पर एसएसपी ने एसपी सिटी राहुल भाटी से जांच कराई। एसपी सिटी की रिपोर्ट पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी है। सभी बाइकों को जब्त कर लिया गया है। इनकी जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन

फायरिंग मामले में दीवान निलंबित 
इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पीलीभीत बाइपास पर पिछले दिनों हुई फायरिंग के मामले में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले एक दीवान को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी जसवीर सिंह पर गोलीकांड के दिनों में ही राजीव राणा से करीबी का आरोप लगा था। इस मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह समेत सात पुलिसकर्मी उसी वक्त निलंबित कर दिए गए थे। जसवीर सिंह की भूमिका को लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने जांच कराई थी। 

जांच में पता चला कि जसवीर घटना से पहले राजीव राणा के होटल में कई बार गया था। जसवीर उस बैठक में भी शामिल हुआ था, जिसमें गोलीकांड की योजना बनाई गई थी। ऐसे में जसवीर पर लगे आरोप पुष्ट होते चले गए। जांच अधिकारी की रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने जसवीर सिंह को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed