{"_id":"649b872fb5e80f0018016a43","slug":"ssp-prabhakar-chaudhary-suspended-the-inspector-of-bhojipura-police-station-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: भोजीपुरा थाने के दरोगा पर गिरी गाज, SSP प्रभाकर चौधरी ने किया निलंबित; यह है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: भोजीपुरा थाने के दरोगा पर गिरी गाज, SSP प्रभाकर चौधरी ने किया निलंबित; यह है मामला
Wed, 28 Jun 2023 06:35 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 28 Jun 2023 06:35 AM IST
सार
भोजीपुर क्षेत्र में गोकशी को रोकने और चोरी की घटनाओं का खुलासा करने में नाकाम दरोगा प्रमोद कुमार सिसौदिया पर गाज गिरी है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने और अपने क्षेत्र में अपराध रोकने में नाकाम पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई जारी है। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का खुलासा न कर पाने और गोकशी रोकने में विफल हल्का दरोगा प्रमोद कुमार सिसौदिया को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के हल्का नंबर दो में गोकशी की घटनाओं को रोकने में पुलिस विफल हो गई थी। पिछले सप्ताह संरक्षित पशुओं के अवशेष मिले थे, लेकिन पुलिस मांस तस्करों को नहीं पकड़ सकी। 14 जून की रात महिमा पट्टी गांव के शिशुपाल सिंह के घर से नकदी समेत 10 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण चोर ले गए।
विज्ञापन
चठिया जगन्नाथ के होशियार खां के घर से दो लाख रुपये व तीन लाख के आभूषण चोरी हुए थे। बताते हैं कि कई चोरियां तो पुलिस ने दर्ज ही नहीं कीं। लगातार लापरवाही और शिकायतों पर हल्का दरोगा प्रमोद कुमार सिसौदिया को एसएसपी ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन