फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP Ghule Sushil Chandrabhan transferred 36 inspectors in Bareilly

Bareilly: एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने 36 इंस्पेक्टरों के किए तबादले, चार को क्राइम ब्रांच में मिली तैनाती

Tue, 07 Nov 2023 07:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Nov 2023 07:18 AM IST
सार

बरेली में एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने 36 इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया है। इन्हें दूसरी जगह तैनाती दी गई है। कुछ इंस्पेक्टरों को रिलीव किया गया है। 

विज्ञापन
SSP Ghule Sushil Chandrabhan transferred 36 inspectors in Bareilly
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में लोकसभा चुनाव से पहले एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने कुछ इंस्पेक्टरों को रिलीव किया तो कई को जिम्मेदारी दी है। पुलिस लाइन से मनीष पांडेय को कोतवाली, ब्रह्मप्रकाश को किला, राजबली सिंह को सुभाषनगर, उत्तम कुमार को सीबीगंज, शैलेंद्र कुमार को बारादरी, सुरेंद्र सागर को इज्जतनगर, प्रमोद कुमार को सिरौली, संतोष कुमार को फरीदपुर, विकास कुमार को देवरनिया, सुरेश चंद्र गौतम को भोजीपुरा में इंस्पेक्टर क्राइम बनाया है। अभिषेक कुमार को प्रभारी साइबर सेल बनाया गया है।

विज्ञापन


क्राइम ब्रांच से देवेंद्र शर्मा को बहेड़ी, नवाबगंज के एसएसआई शिववरन को शीशगढ़, विशारतगंज थाने के विनय पाल सिंह को फतेहगंज पश्चिमी, जयपाल सिंह को क्राइम ब्रांच से आंवला, आंवला से इंस्पेक्टर योगेंद्र को फतेहगंज पूर्वी, विशारतगंज से अर्जुन सिंह यादव को हाफिजगंज का इंस्पेक्टर क्राइम बनाया है। इंस्पेक्टर रवि कुमार को डीसीआरबी, जग नरायाण पांडेय को मॉनीटरिंग सेल, वंदना सिंह को एंटी रोमियो सेल व लोकश शरण को महिला आयोग पटल का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंBareilly: 13 साल की लड़की से दरिंदगी, आठ माह की गर्भवती होने पर परिजनों को चला पता, मूकबधिर आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुभाषनगर थाने के पूर्व प्रभारी रहे अखिलेश प्रधान, प्रेमनगर थाने के प्रभारी रह चुके अवनीश यादव, देवेंद्र कुमार व राजेश कुमार को क्राइम ब्रांच में तैनाती दी है। यहां से सुरेंद्र कटियार को विशेष जांच प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया है। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह एसएसपी के पीआरओ होंगे। क्राइम ब्रांच से सतीश कुमार को न्यायालय सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। इस पद पर रहे सुरेंद्र सिंह यादव को यूपी 112 का प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed