फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   13 year old girl became pregnant due to sexual abuse in Bareilly

Bareilly: 13 साल की लड़की से दरिंदगी, आठ माह की गर्भवती होने पर परिजनों को चला पता, मूकबधिर आरोपी गिरफ्तार

Mon, 06 Nov 2023 05:40 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Nov 2023 05:40 PM IST
सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में 13 साल की लड़की से दरिंदगी का मामला सामने आया है। इलाके में झोपड़ी डालकर रह रहे खानाबदोश परिवार की किशोरी को शोहदे कई महीनों से हवस का शिकार बना रहे थे। किशोरी के आठ माह की गर्भवती होने पर परिजनों को इस बारे में पता चला। 

विज्ञापन
13 year old girl became pregnant due to sexual abuse in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में खानाबदोश परिवार की 13 वर्षीय किशोरी को शोहदे कई महीनों से हवस का शिकार बना रहे थे। किशोरी के आठ माह की गर्भवती होने पर परिजनों को पता चला। संगठन के पदाधिकारियों संग आई किशोरी की मां ने चार अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मूकबधिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी ने भी उसकी पहचान कर ली। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी यही है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश का एक परिवार करीब 40 साल से डीआरएम दफ्तर के सामने नैनीताल हाईवे किनारे झोपड़ी डालकर जीवन यापन कर रहा है। पीड़ित किशोरी की मां ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट कराई कि उनका पति शराबी है और कोई काम नहीं करता है। वहीं वह खुद भीख मांगकर परिवार का गुजारा करती हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: रात में घर से लापता हुई युवती, सुबह इस हालत में मिली, घरवालों के उड़ गए होश

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के मुताबिक जिस समय मां भीख मांगने जाती थी, उस समय झोपड़ी में बच्चे अकेले रहते थे। इस बात का फायदा उठाकर भीमनगर गांव के चार लड़के खाना देने के बहाने झोपड़ी में आते थे। वह उनकी तेरह वर्षीय बेटी को डरा धमकाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करते थे।

महिला के मुताबिक यह लड़के कई महीनों से उनकी बेटी से दुष्कर्म कर रहे थे। किशोरी जब गर्भवती हुई और उसकी शारीरिक स्थिति में बदलाव आया तो उसकी मां को इस बारे में पता चला। किशोरी की मां ने बेटी से अकेले में पूछा तो उसने घटना के बारे में बताया। इस बीच करणी सेना के जिलाध्यक्ष राहुल सिंह के साथ महिला ने इज्जतनगर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

सीओ तृतीय ने लिए छात्रा के बयान
सीओ तृतीय अनीता चौहान ने इज्जतनगर थाने जाकर किशोरी के बयान दर्ज किए। किशोरी ने पड़ोस के गांव भीमनगर निवासी चार लड़कों के बारे में बताया। लड़की ने बताया कि आरोपियों में से एक लड़का बोल नहीं पाता है। उसके साथ उसी ने दुष्कर्म किया है। बाकी लड़के कभीकभार उसके साथ आते थे। किशोरी ने बताया कि वह सामने आने पर आरोपियों को पहचान लेगी।

दो घंटे में ही आरोपी को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट दर्ज होने के दो घंटे के अंदर ही पुलिस ने मुख्य आरोपी 30 वर्षीय शिशुपाल पुत्र कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर क्राइम राघवेंद्र सिंह व उनकी टीम ने उससे पूछताछ की। बताते हैं कि आरोपी ने आरोप स्वीकार कर लिया है। उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी।

बच्चे को जन्म देना मजबूरी, तभी बचेगी किशोरी की जान
सीओ से पूछताछ में कई चौंकाने वाली बातें भी सामने आईं। महिला से सीओ ने पूछा कि उनको बेटी के आठ माह के गर्भ के बारे में जानकारी कैसे नहीं हुई तो वह जवाब नहीं दे सकी। महिला ने स्वीकार किया कि उसे कुछ बातों की जानकारी थी पर शिकायत करने से झिझक रही थी। शिकायत कैसे की जाए और किससे की जाए, ये जानकारी भी नहीं थी। 

संगठन के नेता राहुल ने उससे मुलाकात कर हिम्मत बंधाई तो वह शिकायत करने आ गई। सीओ ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा तो करीब 31 महीने का गर्भ बताया गया। डॉक्टरों ने यह भी स्पष्ट किया कि किशोरी की जान बचाने के लिए बच्चे को दुनिया में लाना जरूरी है। अब पुलिस के साथ ही संबंधित विभागों को किशोरी के सुरक्षित प्रसव की तैयारी करनी है।

सीओ तृतीय अनीता चौहान ने बताया कि किशोरी के बयान से स्पष्ट हुआ है कि एक ही आरोपी उसके साथ लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था। बाकी लोग उसके साथ आते जाते रहते थे। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed