फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP Ghule Sushil Chandrabhan posted new police officers in seven police stations of bareilly

Bareilly News: एसएसपी ने जिले के सात थानों में तैनात किए नए थानेदार, 13 इंस्पेक्टर हुए रिलीव

Tue, 31 Oct 2023 10:38 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Oct 2023 10:38 AM IST
सार

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने सोमवार को जिले के सात थानों में नए इंस्पेक्टरों को तैनात किया है। वहीं, 13 इंस्पेक्टरों को रिलीव कर दिया गया है। दूसरे जिलों से आने वाले इंस्पेक्टरों का पुराना रिकॉर्ड व उनकी काबिलियत परखने के बाद तैनाती दी जाएगी। 

विज्ञापन
SSP Ghule Sushil Chandrabhan posted new police officers in seven police stations of bareilly
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में आईजी स्तर से बीते दिनों कई इंस्पेक्टर और दरोगा के तबादले किए गए थे। इसी क्रम में सोमवार को कोतवाली और प्रेमनगर थानों के प्रभारी समेत कई इंस्पेक्टर रिलीव कर दिए गए। दूसरी ओर, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने जिले के सात थानों में नए इंस्पेक्टरों को तैनात किया है। एक को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का प्रभारी बनाया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराने वाले आशुतोष रघुवंशी को इंस्पेक्टर प्रेमनगर, अमित कुमार पांडेय को इंस्पेक्टर बारादरी बनाया गया है। प्रवीण कुमार सोलंकी को इंस्पेक्टर बहेड़ी, श्रवण कुमार सिंह को बहेड़ी से इंस्पेक्टर नबावगंज, जगत सिंह को इंस्पेक्टर भोजीपुरा, रामसेवक को इंस्पेक्टर फरीदपुर, राजकुमार शर्मा को क्राइम ब्रांच से इंस्पेक्टर आंवला और सतीश कुमार को आंवला के प्रभारी निरीक्षक से एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एक गलती और लगा लाशों का ढेर: सात की जगह वैन में थे 26 बच्चे, गोद में भी बच्चे को बैठाकर गाड़ी चला रहा था चालक
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे जिलों से भी स्थानांतरित होकर इंस्पेक्टर आ रहे हैं। आने वाले इंस्पेक्टरों का पुराना रिकॉर्ड व उनकी काबिलियत परखने के बाद एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान उनको तैनाती देंगे।

जिले से ये इंस्पेक्टर किए गए रिलीव
सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह, प्रेमनगर इंस्पेक्टर राजेश सिंह, भोजीपुरा थाना प्रभारी नीरज सिंह, मानवाधिकार सेल प्रभारी सुनील अहलावत, यूपी 112 प्रभारी देवेंद्र कुमार व पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर संजीव दुबे को बदायूं जिले के लिए रिलीव किया गया है। किला थाना प्रभारी राजीव कुमार, फरीदपुर इंस्पेक्टर दयाशंकर, फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी ललित मोहन को शाहजहांपुर के लिए रिलीव किया गया है। 

नवाबगंज थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह, सिरौली थाने में तैनात इंस्पेक्टर हर सिंह पाल, सीबीगंज थाने में तैनात इंस्पेक्टर सर्वेश कुमार, सीओ नवाबगंज कार्यालय के इंस्पेक्टर प्रेमपाल वार्ष्णेय को पीलीभीत के लिए रिलीव किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed