{"_id":"64960af8e9ab2833a4004817","slug":"srms-team-won-on-the-basis-of-rohit-ishaans-bowling-bareilly-news-c-4-1-190334-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोहित-ईशान की गेंदबाजी के दम पर जीती एसआरएमएस की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोहित-ईशान की गेंदबाजी के दम पर जीती एसआरएमएस की टीम
Sat, 24 Jun 2023 02:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 24 Jun 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रही अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को एसआरएमएस और गंगाशील एकेडमी की टीमों ने अपने- अपने मुकाबले जीते।
पहले मुकाबले में टॉस जीतकर एसआरएमएस की टीम ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। एंडी स्पोर्ट्स की टीम 19.2 ओवर में 58 रन पर सिमट गई। एसआरएमएस की टीम से रोहित और ईशान ने तीन-तीन विकेट चटकाए। जवाब में एसआरएमएस की टीम ने छह ओवर में ही नौ विकेट शेष रहते मुकाबला जीत लिया।
दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्मा मातेर की टीम ने 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 161 रन बनाए। अरुण कुमार ने 47 व अमन सिंह ने 39 रन का योगदान दिया। गंगाशील की ओर से निहाल ने चार विकेट चटकाए। जवाब में गंगाशील की टीम ने अभिनव दीक्षित की 67 और अनुराग की नाबाद 55 रन की पारी की बदौलत नौ विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
इससे पूर्व मुख्य अतिथि समाजसेवी सुशील वर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना, टूर्नामेंट आयोजक ओपी कोहली, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, जितेंद्र यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी शमीम अहमद, मनीष सिंह, नितिन धवन आदि उपस्थित रहे।