फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Spouses celebrated Mulayam Singh's birthday

सपाइयों ने मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन

Mon, 23 Nov 2020 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
Spouses celebrated Mulayam Singh's birthday
केक काटते सपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

केक काटकर सपा सरंक्षक के दीर्घायु की कामना की

विज्ञापन
बरेली। सपाइयों ने रविवार को पार्टी कार्यालय पर केक काटकर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। सपाइयों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की।
सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा समाजवादी लोगों को सच के रास्ते पर चलने की बात सिखाई है। भाजपा के झूठ के पुलिंदों को जनता के सामने रखेंगे और 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, अताउर रहमान, डॉ. आईएस तोमर, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी, गौरव सक्सेना, जफर बेग, सूरज यादव, पार्षद शमीम अहमद, नीरज तिवारी, रविंदर यादव समेत अन्य मौजूद रहे। अल्पसंख्यक सभा जिला अध्यक्ष असलम खां ने इस मौके पर राहगीरों को मास्क वितरित किए।

पदाधिकारियों के बीच दिखा मनमुटाव

सपा के राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के मौके पर भी सपा में मनमुटाव दिखा। सपा के पूर्व प्रवक्ता योगेश यादव ने कहा कि सभी पदाधिकारियों व पूर्व पदाधिकारियों को मुलायम सिंह के जन्मदिन अवसर पर फोन कर बुलाया गया लेकिन उन्हें जानबूझकर फोन नहीं किया गया। उन्होंने एक अन्य नेता के बारे में भी कहा कि वह आंवला से विधानसभा की टिकट मांग रहे हैं तो उन्हें भी नहीं बुलाया गया। सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि मुलायम सिंह यादव पार्टी के सर्वमान्य नेता है। उनके जन्मदिन पर किसी को व्यक्तिगत न्योता नहीं भेजा गया। पार्टी के सभी ग्रुप पर जानकारी साझा की गई। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म के माध्यम से पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सूचना दी गई।
विज्ञापन

यूथ ब्रिगेड ने फल बांटे

बरेली। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव का 88वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कांकर टोला में हुए कार्यक्रम में समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव आशु खान, उबेद मुन्ना, अरहान मिर्जा, आमिर खान, अरुण यादव, सिकंदर खान, मोहम्मद कैफ शानू ने केक काटने के बाद गरीबों को फल बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसपा ने भी मनाया जन्मदिन

बरेली। प्रसपा ने भी रविवार को मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया। सुरेश शर्मा नगर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश महासचिव वीरपाल सिंह यादव व जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला प्रवक्ता रविंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद खालिद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed